किम कर्दाशियां पेरिस लूट मामले में देंगी गवाही

2/4/2017 10:58:37 AM

लॉस एंजिलिस: रियालिटी टीवी स्टार किम कर्दाशियां अपने साथ पेरिस में हुई लूटपाट के मामले में गवाही देंगी। न्यूयॉर्क के एक होटल में 36 वर्षीय मॉडल ने फ्रांस के प्राधिकारियों से मुलाकात की और पिछले साल अक्तूबर में अपने साथ हुई उस भयावह घटना की जानकारी दी जब उनका मुंह बंद करके, उन्हें बांधकर और बंदूक की नोक पर उनसे लूटपाट की गई थी।  

‘ई न्यूज’ ने पुष्टि की कि वर्ष 2016 में ‘पेरिस फैशन वीक’ के दौरान उनके होटल के कमरे में उनसे करीब एक करोड़ डॉलर के आभूषण लूटे गए थे।  कर्दाशियां को उमीद है कि उनके द्वारा मुहैया कराई गई जानकारी से दो लुटेरों का पता लगाने में मदद मिलेगी।  फ्रांस की पुलिस ने मामले में अब तक 15 लोगों को गिरतार किया है और उनमें से चार पर आरोप लगाए हैं। इनमें उस लिमो के चालक का भाई भी है जिसका इस्तेमाल कर्दाशियां ने पेरिस में किया था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए


Recommended News

Related News