किम कर्दशियां के जल्द भारत आने की उम्मीद: डिजाइनर अदजानिया

4/1/2018 11:20:32 AM

लंदन: हॉलीवुड एक्ट्रैस किम कर्दाशियां ने हाल ही में रियालिटी शो 'किपिंग अप विद द कार्दशियां' में अपनी एक इच्छा जाहिर की है।

 

किम ने इस शो में भारत आने की इच्छा जाहिर की है। वहीं डिजाइनर अनाइता श्रॉफ अदजानिया भी चाहती हैं कि वह जल्द भारत का दौरा करें।

 

अदजानिया ने वोग इंडिया मैगजीन के मार्च 2018 के कवर के लिए किम का स्टाइल लिया। उन्होंने कहा कि किम बहुत-ही प्यारी और जमीन से जुड़ी हुई हैं।

 

सूत्रों के मुताबिक, अदजानिया ने टीवी शो 'वीएच1 इंसाइट एक्सेस' में हिस्सा बनने के दौरान अपना अनुभव साझा किया।

 

आगे उन्होंने कहा कि किम ने 10 मिनट की देरी के लिए माफी भी मांगी थी। मैगजीन की कवर स्टोरी में 'किपिंग अप विद द कर्दशियां' स्टार ने 'देशी' पोशाक और भारतीय गहनों प्रति अपनी दीवानगी जाहिर की।

Punjab Kesari