चौथे बच्चे के बाद किम ने करवाया बॉब कट, नया लुक देख हो जाएंगे फिदा

5/29/2019 6:20:30 PM

लंदन: हॉलीवुड स्टार किम करदाशियां अक्सर अपने हॉट लुक से सोशल मीडिया पर तहलका मचा देती हैं। हाल ही में एक बार फिर किम की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं। किम ने अपने फैंस को अपने नए हेयरडू से हैरान कर दिया। 

दरअसल, रियलिटी टीवी स्टार किम नए हेयरडू में नजर आ रही हैं। उन्होंने बॉब कट करवाया है जो उनपर काफी सूट कर रहा है। इस दौरान किम व्हाइट क्रॉप टॉप के साथ ग्रे लोअर पहने हुए बेहद स्टाइलिश और ग्लैमरस अंदाज में नजर आ रही हैं।

गाड़ी से उतरते ही उन्होंने पैपराजी बोल्ड अंदाज में पोज दे रही हैं। किम की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं, जिसमें वह बेहद कातिलाना अंदाज में दिख रही हैं।

बता दें कि मॉडल किम कर्दाशियां के घर एक बार फिर किलकारी गूंजी है। 10 मई को किम कर्दाशियां और पति कान्ये वेस्ट बेबी बॉय के माता-पिता बन गए हैं। सरोगेसी के जरिए इस बेबी Psalm का जन्म हुआ है। बेटे के बाद किम का नया लुक काफी काबिलेतारीफ है। 

बता दें कि वैसे ऐसा पहली बार नही है कि उन्होंने अपनी ऐस तस्वीरें फैंस के साथ शेयर की हैं। किम अक्सर सोशल मीडिया के जरिए अपनी तस्वीरें फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। वहीं उनके करियर के बारे में बाते करें तो किम बॉलीवुड एक्ट्रैसेस के लिए रोल मॉडल रही हैं। बॉलीवुड की हसीनाएं किम के लुक को कॉपी करती रहती हैं। 

 

Neha