MET GALA 2021: ऑल ब्लैक लुक में किम को देख हैरान हुए फैंस, जालीदार ड्रेस में केंडल जेनर ने मचाई सनसनी
9/14/2021 1:16:20 PM
मुंबई. 13 सितंबर को मेट गाला 2021 का आगाज हो गया है। इवेंट में रेड कार्पेट पर स्टार्स का जबरदस्त लुक देखने को मिला। हसीनाओं के लुक ने लोगों के होश उड़ा दिए।
एक्ट्रेस किम कार्दशियन और केंडल जेनर ने जैसे ही रेड कार्पेट पर कदम रखा उनके लुक को देख कर सब हैरान रह गए। आइए डालते हैं एक नजर हसीनाओं के लुक पर...
एक्ट्रेस किम कार्दशियन ऑलओवर ब्लैक ड्रेस में नजर आ रही है। इसके साथ एक्ट्रेस ने मैचिंग हील पहनी हुई है। इस लुक के साथ एक्ट्रेस ने पोनी टेल की हुई है। भले ही एक्ट्रेस ने खुद को पूरा कवर किया हुआ है लेकिन इस लुक में भी किम का अलग ही अंदाज देखने को मिल रहा है।
वहीं केंडल जेनर जालीदार ड्रेस में नजर आ रही है। इसके साथ एक्ट्रेस ने हील पहनी हुई है। लाइट मेकअप और लो बन से एक्ट्रेस ने अपने लुक को कम्पलीट किया हुआ है।
एक्ट्रेस दिलकश अंदाज में मीडिया के सामने पोज दे रही है। फैंस हसीनाओं के लुक को खूब प्यार दे रहे हैं।
बता दें किम और केंडल के अलावा हैली बीबर, गिगी हदीद, रिहाना, क्रिस्टन स्वीवर्ट, कैमिला कैबेलो और मेगन फॉक्स एक्ट्रेसेस ने भी इवेंट में शिरक्त की।