किलमिशा के सिर पर सजा ''सारे गा मा पा लिटिल चैंप्स 3'' तमिल की जीत का ताज, ट्रॉफी के साथ मिली इतनी प्राइज मनी

12/18/2023 10:59:25 AM

मुंबई: सिंगिग रियालिटी शो सारे गा मा पा हिंदी की तरह ही तमिल में भी काफी पॉपुलर है।अब तक तमिल के 3 सीजन आ चुके हैं। शो का तीसरा सीजन हाल ही में खत्म हुआ है जिसके अपना विनर भी मिल गया है। तमिल सारे गा मा पा 3 की जीत का ताज 14 साल की श्रीलंका की रहने वाली किलमिशा के सिर पर सजा। 

जी तमिल पर आने वाल सारे गा मा पा तमिल का ग्रैंड फिनाले बीती रात ही नेहरू इंडोर स्पोर्ट्स स्टेडियम चेन्नई में हुआ। फिनाले में शो के 6 कंटेस्टेंट्स ने परफोर्म किया था। इन 5 कंटेस्टेंट्स को हरा कर किलमिशा ने इस सीजन की ट्रॉफी अपने नाम की। ट्राॅफी के साथ किलमिशा को 10 लाख की प्राइज मनी मिली। 

बता दें कि शो को  श्रीनिवास, अभिराम, वियज प्रकाश, सैनधवी प्रकाश जज किया। वहीं, अर्चना चंदोखे ने शो को होस्ट किया।शो में  6 फाइनलिस्ट बने थे जिसमें रिकशिथा जवाहार, किलमिशा, संजना, रुथरेश कुमार, कणिशंकर और निशांत कैविन ने एक दूसरे के साथ कंपीट किया। जहां किलमिशा शो की विनर बनी। वहीं रुथरेश कुमार शो के फर्स्ट रनर अप रहे।


 

Content Writer

Smita Sharma