डेनिम लुक में छाईं कबीर सिंह की बंदी, एयरपोर्ट पर दिखा Swag

7/31/2019 12:05:48 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी 31 जुलाई यानी आज अपना 27वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। साल 1992 में मायानगरी मुंबई में जन्मी कियारा से बहुत कम समय में बॉलीवुड में अपनी खास जगह बनाई है। हाल ही में शाहिद कपूर के साथ आई उनकी फिल्म 'कबीर सिंह' ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर धमाल मचाया है। फिल्म में उनके सीधी-सादी मेडिकल स्टूडेंट लड़की प्रीति के किरदार को बहुत पसंद किया गया। फिल्म में शाहिद और कियारा की बेहतरीन लव स्टोरी को दिखाया गया है। इन दिनों एक्ट्रेस फिल्म की सक्सेस से काफी खुश हैं। फिल्म के साथ-साथ वो अपने स्टाइल को लेकर काफी सुर्खियों में रहती हैं। वे डिफरेंट कलर्स, डिजाइन्स और ट्रेंड को फॉलो करती हैं। 

 

हाल ही में कियारा को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। उन्होंने एयरपोर्ट पर स्टाइलिश अंदाज में एंट्री मारी। अपने बर्थडे के मौके पर कबीर सिंह की बंदी अपना सारा काम खत्म कर वापिस घर आ गई हैं। एयरपोर्ट पर कियारा ऑल डेनिम लुक में नजर आईं। उनका यह लुक काफी कमाल लग रहा था। इसके साथ ब्लैक कलर का पर्स, शेड्स उनके लुक को कम्पलीट कर रहे हैं। एयरपोर्ट पर उनकी धांसू एंट्री देक सब हैरान रह गए। सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस के इस लुक को काफी पसंद किया जा रहा है।  वहीं, कियारा के चेहरे पर क्यूट स्माइल उनकी खूबसूरती को चार-चांद लगा रही है।

 

वर्कफ्रंट की बात करें तो कबीर सिंह जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म देने के बाद अब कियारा 'लक्ष्मी बॉम्ब', 'शेरशाह' और 'गुड न्यूज' में नजर आएंगी। तो चलिए डालते हैं एक नजर कियारा के एयरपोर्ट लुक पर...

Kiara Advani की फोटो 

कियारा आडवाणी इमेज डाउनलोड

Kiara Advani  एचडी फोटो

Kiara Advani  इमेज फॉर फेसबुक

कियारा आडवाणी इमेज फॉर मोबाइल 

 

Neha