व्हाइट सूट में छाईं कियारा आडवाणी, देर रात मनीष मल्होत्रा के घर के बाहर दिए पोज

7/17/2019 11:59:32 AM

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी की फिल्म 'कबीर सिंह' बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। अब तक इस फिल्म ने 261 करोड़ की कमाई कर ली है। इसमें कियारा के साथ लीड रोल में शाहिद कपूर है। फिल्म कबीर सिंह के बाद से ही कियारा काफी सुर्खियों में रहने लगी है। आए दिन हसीना को स्पॉट किया जाता है।

 

 

ऐसे ही हाल ही में कियारा को बॉलीवुड के फेमस डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के घर के बाहर स्पॉट किया गया। इस दौरान कियारा काफी सिंपल अंदाज में नजर आई।

 

 

इस समय उन्होंने व्हाइट कलर का प्लाजो सूट पहना हुआ था। साथ में पंजाबी जुत्ती पहनी हुई थी। ट्रेडिशनल आउटफिट में कियारा काफी जच रही है। मनीष के घर के बाहर कियारा ने मीडिया को खूब खिलखिलाते हुए पोज दिए। 

 


बता दें कि कियारा आडवाणी अपनी फिल्म 'कबीर सिंह' की सक्सेस से काफी खुश हैं। फिल्म में उनके सीधी-सादी लड़की प्रीति के किरदार को बहुत पसंद किया गया।

 

 

फिल्म में कियारा ने एक मेडिकल स्टूडेंट का किरदार निभाया है। फिल्म में शाहिद और कियारा की बेहतरीन लव स्टोरी को दिखाया गया है।  ये फिल्म तेलूगू फिल्म 'अर्जुन रेड्डी' का रीमेक थी। 
 

Konika