Airport Look: बिना मेकअप ऐसी दिखती है कियारा आडवाणी, देखें तस्वीरें

5/14/2019 1:48:28 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी जल्द ही शाहिद कपूर के साथ फिल्म 'कबीर सिंह' में नजर आएंगी। बीते कल ही इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ है। ये फिल्म तेलुगू फिल्म अर्जुन रेड्डी का रीमेक है और काफी वक्त से चर्चा में है। हाल ही में कियारा को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया।

 

 

इस दौरान कियारा ने ऑरेंज कलर का ट्रैक सूट पहना हुआ था। इस समय कियारा ने ट्रैक सूट की जैकेट अपनी कमर पर बांधी हुई थी।

 

 

बिना मेकअप लुक में कियारा काफी थकी-थकी लग रही थी। थकावट उनके चेहरे पर साफ नजर आ रही थी। यहां उन्होंने मीडिया को कई पोज दिए। 

 


वर्कफ्रंट की बात करें तो कियारा की फिल्म 'कबीर सिंह' 21 जून को रिलीज होगी। इसमें उनको साथ लीड रोल में शाहिद कपूर है।

 

 

ये फिल्म एक इन्टेंस लव स्टोरी है। इस फिल्म के अलावा कियारा 'लक्षमी बॉम्ब' में नजर आएंगी। 

 

Konika