एयरपोर्ट पर कुछ ऐसा था कियारा आडवाणी का अंदाज, देखकर आप भी हो जाएंगे दीवाने

7/6/2019 11:58:30 AM

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी इन दिनों अपनी फिल्म कबीर सिंह की सक्सेस से काफी खुश हैं। फिल्म में उनके सीधी-सादी लड़की प्रीति के किरदार को बहुत पसंद किया गया। इसके साथ-साथ वो अपने स्टाइल को लेकर काफी सुर्खियों में रहती हैं। वे डिफरेंट कलर्स, डिजाइन्स और ट्रेंड को फॉलो करती हैं। 

हाल ही में कियारा को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। कहा जा रहा है कि वो एक शूट के लिए दिल्ली रवाना हुई हैं। उनकी एयरपोर्ट से कुछ तस्वीरें सामने आई हैं, जिसमें वो एकदम अलग अंदाज में दिख रही हैं। 

इस दौरान कियारा लॉन्ग कॉटन व्हाइट ड्रेस के साथ सिल्वर फ्लैट में बेहद स्टाइलिश अंदाज में नजर आईं। इसके साथ एक्ट्रेस ने एक हेडबैंड और ब्लैक शेड्स से अपने लुक को कम्पलीट किया। वहीं, कियारा के चेहरे पर क्यूट स्माइल उनकी खूबसूरती को चार-चांद लगा रही है।

हालांकि, इस कॉटन ड्रेस के साथ उन्होंने स्कार्फ बांधा था जो उनके लुक को यूनीक और स्टनिंग बना रहा है। एक्ट्रेस ने गाडी़ से उतरते ही पैपराजी को मुस्कुराते हुए पोज दिए।

क्यूट स्माइल और स्टाइलिश अंदाज के साथ कियारा दिल्ली के लिए रवाना हो गईं। कियारा के एयरपोर्ट लुक को काफी पसंद किया जा रहा है। 

बता दें कि कियारा और शाहिद कपूर स्टारर फिल्म 'कबीर सिंह' 200 करोड़ क्लब में एंट्री कर चुकी है। इस फिल्म की रफ्तार अभी भी बनी हुई है। अब तक फिल्म ने 213.20 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है। फिल्म में कियारा ने एक मेडिकल स्टूडेंट प्रीति का किरदार निभाया है। फिल्म में शाहिद और कियारा की बेहतरीन लव स्टोरी को दिखाया गया है।  

वर्क फ्रंट की बात करें तो कबीर सिंह जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म देने के बाद अब कियारा 'लक्ष्मी बॉम्ब', 'शेरशाह' और 'गुड न्यूज' में नजर आएंगी। 

 

Neha