लाल जोड़ा...मांग टीका..हैवी ज्वेलरी.. चांद का टुकड़ा लगी दुल्हन बनीं कियारा आडवाणी की बहन, इशिता को सजाकर एक्ट्रेस ने लगाया काला टीका

3/6/2022 8:44:05 AM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी की बहन इशिता आडवाणी हाल ही में दुल्हन बनीं। इशिता ने शनिवार (5 मार्च) को गोवा में अपने हमसफर के साथ 7 फेरे लिए। शादी से जुड़े हर फंक्शन की तस्वीर कियारा ने अपने इंस्टा पर शेयर की थी। वहीं अब कियारा ने बहन की शादी की तस्वीरें फैंस के साथ शेयर की हैं।

बहन के इस खास दिन पर उन्होंने अपनी पूरी जिम्मेदारी निभाई और बहन को सजाकर उसके बुरी नजर से बचाने के लिए एक खास काम भी किया। उन्होंने इंस्टाग्राम पर शादी की तीन तस्वीरों को शेयर किया है, जिसमें एक तस्वीर उनकी है और दो तस्वीरों में कियारा ब्राइडमेड्स की ड्यूटी निभाती नजर आ रही हैं।

लुक की बात करें तो कियारा की बहन सुर्ख लाल जोड़े में दुल्हन बनीं। उन्होंने मिनिमल मेकअप, हैवी नेकलेस, ईयरिंग्स और मांग टीके से लुक को पूरा किया था।

इसके साथ ही हाथों में लगी मेहंदी, लाल चूड़ा, कलीरे दुल्हन बनीं इशिता के लुक को परफेक्ट बना रहे हैं।

बहन को सजाने के बाद कियारा ने इशिता को  बचाने के लिए काजल का काला टीका लगाया। इस दौरान की तस्वीर शेयर कर उन्होंने लिखा-नजर न लगे। इसके साथ ही उन्होंने हार्ट इमोजी भी शेयर की है।

कियारा ने अपनी बहन की शादी में गोल्डन और ऑरेंज कलर का लहंगे में नजर आईं, जिसमें वह बला की खूबसूरत लग रही थी।इसके साथ उन्होंने हैवी ज्वेलरी कैरी की था और बन बनाकर हेयस्टाइल बनाया था। उन्होंने बन में येल्लो कलर के गुलाब लगाए थे। फैंस कियारा की इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं। 

वर्कफ्रंट की बात करें तो कियारा जल्द ही वरुण धवन के साथ जुग जुग जियो में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में उनके साथ अनिल कपूर और नीतू कपूर भी अहम किरदार निभाते नजर आएंगे। इसके अलावा वह गोविंदा आला रे में विक्की कौशल और भूमि पेडनेकर के साथ नजर आने वाली हैं। 


 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Content Writer

Smita Sharma