Kiara Advani: रेड कॉर्पेट पर रेड ड्रेस में एक्ट्रेस ने दिखाई बॉल्ड अदाएं, मीडिया की इस बात से शरमा गईं कियारा

2/27/2023 1:00:59 PM

मुंबई। कियारा आडवाणी इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में हैं। हाल ही में एक अवॉर्ड फंक्शन में उन्हें येलो साड़ी में देखा गया था, उनके इस लुक ने फैंस के होश उड़ा दिए थे। वहीं इसके बाद एक और अवॉर्ड शो में कियारा ने गॉर्जियज रेड गाउन में फैंस की धड़कने बढ़ा दीं हैं। हालांकि इस बार उनके साथ उनके पति सिद्धार्थ फंक्शन में शामिल नहीं हुए। एक्ट्रेस ने रेड ड्रेस में रेड कार्पेट पर अपनी अदाओं से फैंस को हैरान कर दिया।

बता दें कि बीते कल मुंबई में एक अवॉर्ड फंक्शन के लिए उन्होंने रेड कलर का खूबसूरत गाउन चुना। उन्होंने अपना मेकअप बहुत ही सिंपल रखा और अपने ड्रेस का ध्यान रखते हुए कोई आभूषण नहीं पहना। उन्होंने इवेंट में परफॉर्मर ऑफ द ईयर का अवॉर्ड भी जीता।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

कियारा ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर अपने 'रेड हॉट मूड' की कुछ फोटोज भी शेयर कीं। उन्होंने दो पुरस्कार कार्यक्रमों से अपनी ट्राफियों की एक फोटो अपलोड की और साथ लिखा, "केवल आभार"। वहीं इवेंट के दौरान पैपराजी ने उनका ध्यान आकर्षित करने के लिए उन्हें 'श्रीमती मल्होत्रा' कहा, ये बात सुनकर कियारा शर्मा गई. इसके साथ ही पिछले हफ्ते सिद्धार्थ ने एक परफ्यूम लॉन्च के मौके पर कियारा को 'मेरी पत्नी' कहकर इंट्रोड्यूज किया था। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Sub Editor

Diksha Raghuwanshi


Recommended News

Related News