कुर्ते में खूबसूरत दिखीं 26 की कियारा, कैजुअल लुक में 25 की निधि का दिखा स्टाइल

5/23/2019 3:09:42 PM

मुंबई: बॉलीवुड स्टार्स अक्सर अलग-अलग जगहों पर स्पॉट होते रहते हैं। ये स्टार्स जहां भी जाते हैं कैमरा उनको फॉलो करना नहीं भूलता। चाहे कोई फिल्म का प्रमोशन हो या फिर किसी इवेंट हर जगह मीडिया इन पर अपनी नजर रखती है। यही वजह है कि इन सेलेब्स को अपने लुक का खास ख्याल रखना पड़ता है। बुधवार को निधि अग्रवाल और कियारा आडवाणी को अलग-अलग जगहों पर स्पॉट किया गया।  

25 साल की निधि को जुहू में देखा गया। इस दौरान वह ब्लैक टॉप के साथ पिंक लोअर पहने हुए बेहद स्टाइलिश अंदाज में नजर आईं। इसके साथ उन्होंने ब्लैक बैग कैरी किया था जो उनके लुक को परफैक्ट बना रहा है। पैपराजी पर नजर पड़ते ही निधि ने मुस्कुराते हुए पैपराजी को पोज दिए। 

वहीं, दूसरी तरफ 26 साल की कियारा को सैलून के बाहर स्पॉट किया गया। इस दौरान वह ग्रीन कुर्ते के साथ व्हाइट प्लाजो पहने हुए काफी ग्लैमरस अंदाज में नजर आईं। हर बार की तरह उन्होंने पैपराजी को मुस्कुराते हुए पोज दिए। कुर्ते के साथ ब्लैक शेड्स कियारा के लुक को चार-चांद लगा रहे हैं। 

वर्कफ्रंट की बात करें तो निधि ने 2017 में आई फ‍िल्‍म 'मुन्‍ना माइकल' से बॉलीवुड में डेब्यू किया। इस फिल्म में उनके ऑपोजिट टाइगर श्रॉफ नजर आए थे। हालांकि, यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट होने में नाकामयाब रही। निधि सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो आए दिन फैंस के साथ अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। उनके इंस्टा पर 2.9 मिलियन फॉलोअर्स हैं। वहीं, कियारा फिलहाल शाहिद कपूर स्टारर फिल्म ‘कबीर सिंह’ में बिजी हैं।इसके बाद उनके पास 'गुड न्यूज' जैसी फिल्म है। इस फिल्म में उनके साथ अक्षय कुमार और करीना कपूर खान नजर आएंगे। 

 

Neha