आंखों का काजल, लंबी चोटी और कातिलाना चाल..लैक्मे फैशन वीक के रैंप पर छाईं कियारा, किलर लुक से घायल किए कई दिल

10/15/2023 1:54:13 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्ट्रेस कियारा आडवाणी ने बॉलीवुड में एक ऐसा मुकाम हासिल कर लिया है जो इतने कम समय में कई लोग हासिल नहीं कर पाए। आज कियारा बॉलीवुड की मोस्ट ब्यूटीफुल दिवाज की लिस्ट में आती हैं। अब हाल ही में बी-टाउन की यह हसीना Lakme Fashion Week 2023 के रैंप पर उतरीं और अपने कातिलाना लुक से सबके दिलों के कहर ढाती नजर आईं। कियारा की ये तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। 

लैक्मे फैशन वीक के रैंप से सामने आई तस्वीरों में देखा जा सकता है कि कियारा बला की खूबसूरत बनकर इवेंट में पहुंची और सब पर अपने हुस्न का जादू चलाती दिखीं।
 

ऑफ शोल्डर ब्लैक-गोल्डन गाउन ड्रेस में कियारा कतई लाजवाब लग रही हैं। इसके साथ उन्होंने ब्लैक हील्स पेयर की हैं।

 

मिनिमल मेकअप, आंखों में मोटा काजल और बालों की लंबी चोटी बनाए हुए एक्ट्रेस अपने लुक को कंप्लीट कर रही हैं और अपने कातिलाना अंदाज से फैंस के दिलों पर कहर ढा रही हैं।

कैमरे के सामने एक्ट्रेस एक से बढ़कर एक दिलकश पोज दे रही हैं।

वहीं, काम की बात करें तो कियारा आडवाणी जल्द ही पति सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ 'अदल बदल' फिल्म में नजर आएंगी।

 

Content Writer

suman prajapati