मुंबई वाले घर आई सासू मां को कियारा ने होम मेड पानी पूरी खिलाकर किया इम्प्रेस, बोलीं-वह बहुत खुश हुईं

7/6/2023 1:25:54 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्ट्रेस कियारा आडवाणी इन दिनों अपनी हालिया रिलीज हुई फिल्म सत्यप्रेम की कथा को लेकर खूब सुर्खियों में हैं। हाल ही में फिल्म के प्रचार के दौरान एक्ट्रेस से पानी पुरी के प्रति उनके प्यार के बारे में पूछा गया। तो उन्होंने कहा कि उन्हें पुचका, गोल गप्पे, पानी पुरी पसंद हैं। कियारा ने यह भी खुलासा किया कि कैसे उन्होंने अपनी सास रिम्मा मल्होत्रा को इम्प्रेस करने के लिए पानी पुरी का इस्तेमाल किया।  

हाल ही में इंटरव्यू में कियारा आडवाणी से पूछा गया कि क्या उनकी शादी में पानी पुरी का स्टॉल लगा था। एक्ट्रेस ने जवाब में कहा, "बेशक। मेरी सास जो हैं, उनको पानी पूरी इतना पसंद है! वो अभी हमारे साथ रह रही हैं, दिल्ली से मुंबई आई हुई हैं।'' 


तो, उनके पहले दिन, मुझे पता है कि उनको पानी पूरी कितनी पसंद है, मैंने कहा आज घर में हम पानी पूरी बनाएंगे। जो मसका लगाया... मुझे पता था कि वह मुझे दूसरे लैवल तक प्यार करेगी। वह बहुत खुश थी। वह अब हमारे साथ मुंबई में रह रही है। उनकी यात्रा के पहले दिन, मैंने सुनिश्चित किया कि उन्हें घर पर बनी पानी पूरी मिले। इससे वह वास्तव में इम्प्रेस हुईं और उन्हें खुशी हुई।

   

 

काम की बात करें तो सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी ने इसी साल 7 फरवरी को जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस में धूमधाम से शादी रचाई थी, जिसकी तस्वीरें इंटरनेट पर खूब वायरल हुई थीं।


 

Content Writer

suman prajapati