रेड कार्पेट पर कियारा का HOT अवतार, हैवी गाउन को संभालते दिखे कई लोग

3/20/2019 4:24:13 PM

मुंबई: मंगलवार जी सिने अवॉर्ड्स का आयोजन देर रात मुंबई में हुआ। इस अवॉर्ड के रेड कार्पेट पर कई सेलेब्स स्टाइलिश और ग्लैमरस लुक में नजर आए। हसीनाओं ने अपने लुक से अवॉर्ड शो में हुस्न के जलवे बिखेरे।

इस अवॉर्ड शो के रेट कार्पेट पर कियारा आडवाणी बेहद बोल्ड अवतार में पहुंची। उनके लुक को देख सबकी निगाहें उनपर टिकी रह गईं। 

अवॉर्ड नाइट मे कियारा ऑफ शोल्डर यैलो गाउन में बेहद बोल्ड और ग्लैमरस अंदाज में नजर आईं। उन्होंने स्टाइलिश अंदाज में रेड कार्पेट पर मीडिया कैमरा को पोज दिए।

उनका गाउन इतना हैवी था कि उसे कई लोग संभालने हुए दिखे। गाउन के ठीक होने के बाद कियारा ने कॉन्फीडेंस के साथ पोज दिए। 

वर्कफ्रंट की बात करें तो कियारा जल्द ही शाहिद कपूर के साथ फिल्म कबीर सिंह में नजर आएंगी। कुछ दिनों पहले ही उन्होंने इसकी शूटिंग पूरी की है। 


 


 

Neha