कियारा अडवाणी और शाहिद कपूर की फिल्म ''कबीर सिंह'' के 2 साल पूरे, सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर एक्ट्रेस ने जाहिर की खुशी

6/21/2021 6:57:11 PM

मुंबई. एक्ट्रेस कियारा अडवाणी और शाहिद कपूर की फिल्म 'कबीर सिंह' को 2 साल पूरे हो गए हैं। इस फिल्म को लोगों ने खूब प्यार दिया था। फिल्म सुपरहिट हुई थी। कियारा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर अपनी खुशी जाहिर की हैं।


कियारा ने इंस्टाग्राम स्टोरी में पोस्ट शेयर की है। जिसमें कियारा और शाहिद नजर आ रहे हैं। पोस्ट शेयर करते हुए कियारा ने लिखा- जून हमेशा मेरे लिए सबसे खास महीना रहेगा! उस फिल्म के लिए जिसने हमारी जिंदगी हमेशा के लिए बदल दी ❤️ मेजर मिसिंग #2YearsofKabirSingh @shahidkapoor @sandeepreddy.vanga @muradkhetani @ashwinvarde" फैंस इन पोस्ट को खूब पसंद कर रहे हैं। 


बता दें कियारा ने 13 जून 2014 को बॉलीवुड में कदम रखा था। कियारा की फिल्म लस्ट स्टोरीज 15 जून 2018 में रिलीज हुई थी। जिसने धमाल मचा दी थी। इसके बाद एक्ट्रेस की फिल्म 'कबीर सिंह' 21 जून 2021 को रिलीज हुई, जो हिट साबित हुई थी। इसलिए कियारा जून महीने को खुद के लिए लकी मानती है। 

Content Writer

Parminder Kaur