पापा बोनी के बर्थडे पर मां श्रीदेवी संग खुशी कपूर ने शेयर की यादगार तस्वीर, बोली- ''आपको बहुत प्यार करती हूं''

11/11/2021 1:41:18 PM

मुंबई. बॉलीवुड प्रोड्यूसर बोनी कपूर आज अपना 66वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। बोनी को सोशल मीडिया पर ढेर सारी शुभकामनाएं मिल रही हैं। बोनी की छोटी बेटी ने सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर कर पापा को बर्थडे विश किया है।

PunjabKesari
खुशी ने इंस्टा स्टोरी में तस्वीर शेयर की है। खुशी ने मां श्रीदेवी के साथ पापा बोनी की तस्वीर शेयर की है। श्रीदेवी बोनी की बाहों में नजर आ रही है। तस्वीर शेयर करते हुए खुशी ने लिखा- 'हैप्पी बर्थडे पापा, आपको बहुत प्यार करती हूं।' फैंस इस तस्वीर को खूब पसंद कर रहे हैं।

PunjabKesari
बता दें साल साल 2018 में श्रीदेवी दुनिया को अलविदा कह दिया था। श्रीदेवी की दोनों बेटियां खुशी और जाह्नवी कपूर उन्हें अक्सर याद करती रहती हैं। वहीं बोनी बहुत जल्द डायरेक्टर लव रंजन की फिल्म में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में बोनी रणबीर कपूर के पिता का किरदार निभाएंगे। इस फिल्म में श्रद्धा कपूर और डिंपल कपाड़िया भी अहम भूमिका में नजर आएंगी।
PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Parminder Kaur


Recommended News

Related News