करण जौहर की फिल्म से डेब्यू करना चाहती है श्रीदेवी की बेटी खुशी कपूर

4/25/2019 1:48:22 AM

मुंबईः बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रीदेवी और बोनी कपूर की बेटी खुशी कपूर इन दिनोें काफी सुर्खियों में चल रही है। पिछले साल जाह्नवी कपूर ने करण जौहर की फिल्म धड़क से डेब्यू किया है। अब सबकी नजरें खुशी कपूर पर टिकी हैं। खुशी हाल ही में एक चैट शो पर पहुंचीं और उन्होंने बताया कि उनके पिता बोनी कपूर उनको लेकर काफी प्रोटेक्टिव हैं। 

शो की होस्ट नेहा ने जब खुशी से उनके ड्रीम डेब्यू के बारे में पूछा तो वह बोलीं कि इस मामले में वह फिल्मकार करण जौहर पर आंख मूंदकर भरोसा करेंगी। लेकिन को-स्टार उनके पिता ही चुनेंगे। खुशी ने बताया कि उनके पिता उन पर कर्फ्यू लगाकर रखते हैं। वह कहां हैं, किसके साथ हैं उनके डैड एक-एक पल की खबर रखते हैं।
 

Pawan Insha