Pics: मिस्ट्री बॉय के साथ मुंबई की सड़को पर दिखीं खुशी कपूर

5/25/2019 1:20:29 AM

मुंबईः श्रीदेवी की बेटी और जाहन्वी कपूर की बहन खुशी कपूर इन दिनों काफी सुर्खियों में चल रही हैं। हाल ही में खुशी कपूर मिस्ट्री बॉय के साथ मुंबई की सड़कों पर घूमती देखी गई। खुशी के साथ यह मिस्ट्री बॉय कौन था यह तो किसी को नहीं पता लेकिन इसे जाने देख खुशी कुछ खास खुश नजर नहीं आई।

बता दें खुशी कपूर ने भले ही अभी तक बॉलीवुड में कदम न रखा हो लेकिन उनकी खबरें लगातार मीडिया में आती रहती हैं। आज वो अपने एक खास दोस्त के साथ मुंबई की सड़कों पर स्पॉट हुई।

खुशी की जो तस्वीरें वायरल हो रही है, उनमें वो काले रंग के कैजुअल कपड़ों में दिख रही हैं।

खुशी कपूर ने जैसे ही अपने दोस्त को बाय कह दिया, वैसे ही वो तुरंत गाड़ी में बैठ गई। ऐसा लग रहा था कि वो नहीं चाहती थीं कि मीडिया उनकी तस्वीरें ले।

गौरतलब है कि बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर की फिल्म इंडियाज मोस्ट वॉन्टेड की स्पेशल स्क्रीनिंग ऑर्गेनाइज की जिसमें उनके करीबी लोग पहुंचे। इस दौरान उनकी उनकी बहन खुशी कपूर भी यहां पहुंचीं थी। 

 

 

Pawan Insha