वेकेशन से वापिस लौटी खुशी कपूर, सामने आई तस्वीरों में दिखा कूल लुक

7/8/2019 1:49:50 PM

मुंबई: बॉलीवुड की कपूर सिस्टर्स बेहद ग्लैमरस मानी जाती हैं। उनके जिम से लेकर इवेंट में काफी ट्रेंडी और स्टाइलिश लुक देखने को मिलता है। एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर की तरह उनकी छोटी बहन खुशी कपूर को भी लगातार हेडलाइन में जगह मिलती रहती है, बड़ी बहन की तरह खुशी भी काफी बोल्ड और हॉट हो गई हैं। हाल ही में खुशी को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया।

 

 

इस दौरान उन्होंने ब्लैक जैगिंग के साथ ब्लैक लूज़ हुडी पहनी थी। साथ में हैंडबैग और व्हाइट शूज उनकी लुक को कम्पलीट कर रहे थे। इस समय एयरपोर्ट पर खुशी अकेली नजर आई। इस आउटफिट में खुशी काफी कूल लग रही है।

 

 

उन्होंने मीडिया कैमरा को जमकर पोज दिए। खुशी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं, जिन्हें फैंस काफी पसंद भी कर रहे हैं। जानकारी के लिए बता दें कि कुछ दिन पहले ही खुशी बहन जाह्नवी के साथ वेकेशन के लिए रवाना हुई थी। 

 

 

बता दें कि अपनी बड़ी बहन जाह्नवी के साथ रहकर खुशी ने स्टारडम और सुर्खियों में रहना सिख लिया है। वो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर फैंस के साथ अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं।

 

 

लोग उनके लुक और स्टाइल को काफी पसंद करते हैं। खुशी की तस्वीरों को देखकर ये कहना गलत नहीं होगा कि आने वाले समय में ये बॉलीवुड में धूम मचा सकती हैं।


 

Konika