बिना मेकअप के पापा बोनी और बहन के साथ एयरपोर्ट पर स्पाॅट हुई खुशी, तस्वीरें आईं सामने

9/11/2018 3:53:24 PM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर हाल ही पिता बोनी कपूर और बहन खुशी कपूर के साथ एयरपोर्ट पर स्पाॅट हुई। इस दौरान की कुछ तस्वीरें सामने आईं हैं। दरअसल, पिछले कुछ दिनों से जाह्नवी US में फैमिली वकेशन मना रही थीं। तस्वीरों में जाह्नवी वाइट प्रिंटिड टी-शर्ट के साथ व्हाइट डेनिम पहने कूल अंदाज में नजर आईं।

 

 

वहीं खुशी व्हाइट टाॅप के साथ ब्लैक जैगिंग पहने नजर आईं। इस दौरान खुशी बिना मेकअप के नजर आईं।

 

 

बोनी कपूर भी कैजुअल लुक में नजर आए। जहां  जाह्नवी ने कैमरे के सामने मुस्कुराते हुए पोज दिए। वहीं खुशी कैमरे से दूरी बनाए दिखीं।

 

 

वर्कफ्रंट की बात करें तो जाह्नवी ने फिल्म  'धड़क' से बाॅलीवुड में डेब्यू किया। इसके अलावा जाह्नवी जल्द ही करण जौहर के डायरेक्शन में बन रही मूवी 'तख्त' में दिखेंगी।

 

 

इस फिल्म में उनके साथ रणवीर सिंह, आलिया भट्ट, करीना कपूर, भूमि पेडनेकर, अनिल कपूर और विक्की कौशल मेन लीड में नजर आएंगे। वहीं खबरें आ रही हैं कि खुशी जल्द ही शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान के साथ बॉलीवुड में डेब्यू कर सकती हैं। 

 

 

Neha