धड़क मुवी के ट्रेलर लॉन्च पर मां श्रीदेवी को याद कर रो पड़ीं खुशी, बड़ी बहन जाह्नवी ने संभाला

6/11/2018 3:36:52 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर की फिल्म धड़क का का ट्रेलर रिलीज किया जा चुका है। हाल ही में धड़क के ट्रेलर लॉन्च पर पूरा कपूर खानदार जाह्नवी के सपोर्ट के लिए पहुंचा जोकि बेहद खास पल है। 

 लॉन्च पर श्रीदेवी का जिक्र भी हुआ जिसके बाद पहले जाह्नवी इमोशनल हुईं लेकिन करण जौहर ने उन्हें संभाल लिया। वहीं जाह्नवी के बाद खुशी भी मम्मी श्रीदेवी को याद कर अपने आंसू रोक नही पाई और रोने लगी।

खुशी ने खुद को रोकने की कोशि‍श तो की लेकिन मां को खोने से बड़ा गम भला क्या हो सकता है। तभी बड़ी बहन जाह्नवी ने छोटी बहन को संभाला।

इस दौरान बोनी कपूर, खुशी कपूर, अनिल कपूर, चाचा संजय कपूर अपनी फैमिली पत्नी महीन, बेटी शनाया और बेटे जहान के साथ पहुंचे।

तस्वीरों में जाह्नवी चाचा अनिल कपूर के साथ काफी खुश नजर आ रही हैं। अनिल अपनी भतीजी जाह्नवी के साथ पूरे इवेंट में साथ खड़े नजर आए। 

बता दें कि 'धड़क' फेमस मराठी फिल्म सैराट की रीमेक है। जाह्नवी और ईशान खट्टर स्टारर फिल्म धड़क 20 जुलाई को रिलीज होने जा रही है।

ट्रेलर के बाद अब फैंस को फिल्म के बेसब्री के साथ इंतजार है। 

 


 

Konika