चाचा अनिल कपूर की दीवाली पार्टी में खुशी का बर्थडे सेलिब्रेशन, जाह्नवी, अर्जुन और अशुंला के साथ यूं दिए पोज

11/6/2021 12:00:26 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. सुपरस्टार अनिल कपूर ने गुरुवार को अपने मुंबई स्थित बंगले में दीवाली पार्टी होस्ट की, जहां कपूर फैमिली एक ही छत के नीचे सेलिब्रेशन के लिए इक्ट्ठी हुई। पार्टी में अनिल कपूर के घर जाह्नवी कपूर, बोनी कपूर, खुशी कपूर, अर्जुन कपूर, अंशुला कपूर, शनाया जैसे सेलेब्स सेलिब्रेट करते नजर आए। वहीं रिया कपूर और हर्षवर्धन कपूर भी इस दौरान परिवार के साथ शामिल हुए।


अनिल कपूर के घर दीवाली बैश ने जाह्नवी कपूर की बहन खुशी कपूर ने अपना बर्थडे भी सेलिब्रेट किया, जिसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। 
इस मौके पर बोनी कपूर की छोटी बेटी ने बर्थडे केक काटा। ये तस्वीर उनकी कजिन रिया कपूर ने अपने इंस्टा अकाउंट पर शेयर की है। इसके साथ उन्होंने लिखा, 'हेप्पी बर्थडे खुशी'


इसके अलावा खुशी ने पूरे परिवार के साथ पोज भी दिए। इस फोटो में खुशी के साथ अंशुला, अर्जुन, शनाया और जाह्नवी कपूर भी दिखाई दे रहे हैं।


वहीं अर्जुन की बहन अंशुला कपूर ने अनिल कपूर के घर हुई दीवाली पार्टी की  तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें सभी भाई-बहनों के हैप्पी फेस देखने को मिल रहे हैं।  

Content Writer

suman prajapati