मिस्ट्री बॉय संग ऑल ब्लैक लुक में खुशी कपूर का स्वैग, तस्वीरों में दिखीं स्पेशल बॉन्डिंग

5/10/2019 2:28:47 PM

मुंबई: फिल्ममेकर करण जौहर की फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' आज रिलीज हो गई है। बीती रात मुंबई में इस फिल्म की स्क्रीनिंग रखी गई। इस स्क्रीनिंग में बॉलीवुड के कई सेलेब्स ने शिरकत की। इन सबके अलावा श्रीदेवी की छोटी बेटी खुशी कपूर भी इस स्क्रीनिंग पर पहुंची थी।

 

 

खुशी यहां किसी मिस्ट्री बॉय के साथ नजर आई। आटयार की बात करें तो इस दौरान खुशी ने उस मिस्ट्री बॉय के साथ मैचिंग की हुई थी।

 

 

ब्लैक टॉप के साथ जीन में खुशी बेहद ग्लैमरल लग रही थी। वहीं उस मिस्ट्री बॉय ने भी ब्लैक टी-शर्ट के साथ जीन पहनी हुई थी। यहां दोनों ने मीडिया को कई पोज दिए। 

 


जानकारी के लिए बता दें कि जिस मिस्ट्री बॉय के साथ खुशी नजर आई वो कोई और नहीं बल्कि फेमस मॉडल अंश दुग्गल था। अंश अक्सर मॉडलिंग असाइनमेंट के लिए कभी मुंबई तो कभी दिल्ली में दिखाई देता है।

 

 

अंश ग्लैमरस इंडस्ट्री में अपना करियर करना चाहता है। साथ ही वो टॉप उभरते हुए मॉडल्स में से एक हैं। 

 

 

खुशी कपूर की बात करें तो खबर है कि श्रीदेवी और बोनी कपूर भी मॉडलिंग के साथ- साथ एक्टिंग में अपना करियर कर सकती है।

 

 

फिलहाल, खुशी अपनी पढ़ाई पूरी कर रही है। पिछले दिनों खबर आई थी कि खुशी करण जौहर की फिल्म से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत करेंगी। 

 

Konika