Rhea-Karan Wedding Party: बेटी की पार्टी में पापा अनिल की ''झक्कास'' वाली एंट्री,खुशी-अंशुला के सिंपल लुक ने भी बटौरी सुर्खियां

8/17/2021 8:25:44 AM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्टर अनिल कपूर की  छोटी बेटी रिया कपूर ने हाल ही में लाॅन्ग टाइम बाॅयफ्रेंड करण बूलनी संग शादी रचाई। शादी के बाद अनिल कपूर ने सोमवार को अपने घर पर एक पार्टी का आयोजन किया है। पार्टी में एक्टर के सदस्य, रिश्तेदार और बाॅलीवुड से उनके करीबी दोस्त शामिल हुए हैं। रिया कपूर और करण बलूनी की शादी पार्टी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। आइए डालते हैं तस्वीरों पर एक नजर..


 

अनिल कपूर

बेटी की पार्टी में अनिल कपूर ने  'झक्कास' वाली एंट्री ली।  इस पार्टी के दौरान मस्टर्ड रंग के कुर्ता पायजामा में नजर आए. इस आउटफिट में वह काफी डैशिंग लग रहे थे।

खुशी कपूर

पार्टी के दौरान जिसने सारी लाइमलाइट लूटी वह थी बोनी कपूर और श्रीदेवी की छोटी बेटी खुशी कपूर। श्रीदेवी की बेटी इस दौरान व्हाइट कलर ड्रेस में नजर आईं, जिसमें वह बेहद बोल्ड लग रही थीं। 

 

अंशुला कपूर

बोनी कपूर  की दूसरी बेटी अंशुला कपूर भी खूबसूरती के मामले में किसी से कम नहीं हैं। पार्टी के लिए उन्होंने बहुत ही सिंपल सा फ्लोरल ड्रेस पहना, जिसमें वह काफी एलीगेंट लग रही थीं। 

संजय कपूर 

अनिल कपूर और बोनी कपूर के छोटे भाई संजय कपूर भी फैमिली संग इस पार्टी में पहुंचे। इस दौरान उनकी पत्नी महीप कपूर प्रिंटिड आउटफिट में स्टाइलिश दिखीं। संजय कपूर पार्टी में ऑल ब्लैक लुक में पहुंचे। वहीं उनका बेटा इस दौरान व्हाइट शर्ट, ब्लू डेनिम जींस और ब्लैक पैंट में हैंडसम दिखा। 

अर्जुन कपूर

अर्जुन कपूर अपनी कजिन की रिसेप्शन पार्टी में एक ब्लैड डैप कोर्ट पहनकर पहुंचे थे, जिसमें वह काफी हैंडसम लग रहे थे।

मसाबा गुप्ता

मसाबा गुप्ता, रिया कपूर की बहुत अच्छी दोस्त हैं। पार्टी में वह स्टनिंग लुक में पहुंची। मसाबा के लुक की बात करें तो वह क्रॉप टॉप के साथ डेनिम में नजर आईं

फराह खान

फिल्ममेकर फराह खान पार्टी में स्टाइलिश लुक पहुंची। 


मोहित मारवाह भी अपने परिवार के साथ रिया कपूर की शादी की पार्टी में शामिल हुए।



 

Content Writer

Smita Sharma