Then & Now: खिचड़ी के हिमांशु का जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन,बड़ी दाढ़ी, धांसू बाॅडी...जेडी मजेठिया को पहचान पाना हो रहा मुश्किल

9/25/2021 10:39:42 AM

मुंबई: जब भी टीवी के पाॅपुलर शो की बात आती है तो इसमें 'साराभाई वर्सेस साराभाई' की स्टारकास्ट का नाम जरूर आता है। शो से जुड़ा हर किरदार लोगों के जहन में आज भी है। हाल ही में  साराभाई वर्सेस साराभाई की स्टारकास्ट का री-यूनियन हुआ जिसमें हमारे चहेते सितारे रूपाली गांगुली, सुमीत राघवन, रत्ना पाठक शाह, सतीश शाह, राजेश कुमार के साथ खिचड़ी स्टार जेडी मजेठिया भी साथ नजर आए।

अपने गेट-टुगेदर की एक झलक शेयर की है। उनके इस छोटे से पुनर्मिलन ने प्रशंसकों को रोमांचित कर दिया है और सभी शो के सीजन 3 की मांग कर रहे हैं। वहीं इन सितारों में सबसे ज्याादा ध्यान जेडी मजेठिया ने खींचा है। खिचड़ी स्टार जेडी मजेठिया एकदम पहचान में नहीं आ रहे हैं। खिचड़ी में हंसा के भाई हिमांशु का किरदार निभाने वाले जेडी मजेठिया इन बीते सालों में काफी बदल चुके है।

एक्टर और प्रोड्यूसर जेडी को नए लुक में पहचाना पाना थोड़ा मुश्किल है। इस दौरान नए लुक में को एकदम बदले हुए नजर आए। बता दें, शो के प्रोड्यूसर होने के नाते जेडी मजेठिया यहां आए थे।  व्हाइट बाल, बड़ी दाढ़ी में जेडी मजेठिया को पहचनना बेहद मुश्किल हो रहा है। नका ट्रांसफॉर्मेशन जितना चौंकाने वाला है उतना ही शानदार भी है।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Rups (@rupaliganguly)

 

जेडी मजेठिया हिंदी से ज्यादा गुजराती सीरिल्स में एक्टिव रहते हैं। इस समय वो टीवी विंग ऑफ इंडियन फिल्म एंड टेलीविजन काउंसिल के चेरमैन भी हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Jd Majethia (@jd_majethia)

Content Writer

Smita Sharma