सुशांत सिंह राजपूत के घर पहुंचे खेसारी लाल यादव, दिवंग्त एक्टर के पिता से मिल भावुक हुईं भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह

6/22/2020 12:29:53 PM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के निधन से बिहार के साथ-साथ पूरा देश को काफी झटका लगा। स्टार्स और फैंस सोशल मीडिया के जरिए एक्टर को श्रद्धांजलि दे रहे हैं। इसी बीच 'बिग बाॅस 13' के कंटेस्टेंट और भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव भी सुशांत पटना स्थित घर जाकर एक्टरे के पिता व उनके भाई नीरज बबलू से मुलाकात की और दुख जाहिर किया।

PunjabKesari

इस दौरान वे भावुक हो गए और कहा कि सुशांत एक बेहतरीन इंसान थे। खेसारी लाल यादव  के साथ सुशांत) के घर फिल्म निर्माता निशांत उज्ज्वल, गीतकार पवन पांडे और पीआरओ रंजन सिन्हा भी मौजूद रहे। इस मौलाकात की तस्वीरें खेसरी ने अपने इंस्टा पर शेयर की हैं।

PunjabKesari

इन तस्वीरों को शेयर करते हुए खेसरी ने लिखा-'सुशांत सिंह राजपूत जी के परिवार से मिलकर उनके दुख मे शामिल हुआ ,भगवान सुशांत जी के आत्मा को शांति प्रदान करें..!!

PunjabKesari

वहीं मीडिया से बातचीत में खेसारी लाल यादव ने कहा कि सबको पता है कि बॉलीवुड में क्या होता है। ये कोई नई बात नहीं है। अभी मामले की जांच हो रही है,इसलिए मैं किसी पर भी कोई टिप्पणी नहीं करना चाहता हूं। लोगों को गुस्सा पहले आया होता तो आज सुशांत हमारे बीच होते।

PunjabKesari

एक्ट्रेस अक्षरा सिंह भी पहुंची सुशांत के घर

खेसरी लाल यादव के अलावा एक्ट्रेस अक्षरा सिंह भी पहुंची सुशांत के घर पहुंची थीं। अक्षरा सिंह ने हाल ही में सुशांत के घर पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इसके साथ ही उन्होंने सुशांत के पिता केके सिंह से मुलाकात की। इस दौरान अक्षरा की आंखें नम थीं। अक्षरा ने कहा कि एक बहुत अच्छा इंसान चला गया। सुशांत को खोने का गम हर स्टार को है। 

PunjabKesari

सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून को बांद्रा स्थित अपने आवास पर जान दे दी थी। 15 जून को बांद्रा में ही उनका अंतिम संस्कार हुआ था। बाद में पटना में गंगा नदी में उनकी अस्थियां विसर्जित की गई थीं।रविवार को सुशांत के परिवार वालों ने पटना में प्रेयर मीट रखी थी। इस दौरान की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं। 

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Smita Sharma


Recommended News

Related News