Khatron Ke Khiladi 11: शो से एलमिनेट हुए अभिनव शुक्ला, राहुल वैद्य समेत इन कंटेस्टेंट ने टॉप 5 में बनाई जगह!

6/21/2021 12:42:37 PM

मुंबई: बाॅलीवुड डायरेक्टर रोहित शेट्टी के रियालिटी शो 'फीयर फैक्टर:खतरों के खिलाड़ी' सीजन 11 की शूटिंग खत्म हो चुकी है। शो की शूटिंग केपटाउन में हो रही थी। इस बार राहुल वैद्य, अर्जुन बिजलानी, श्वेता तिवारी, अभिनव शुक्ला, वरुण सूद, दिव्यांका त्रिपाठी, विशाल आदित्य सिंह, आस्था गिल, सौरभ राज जैन, महक चहल, अनुष्का सेन,सना मकबुल, निक्की तंबोली और वरुण सूद खतरों का सामना करेंगे।

वहीं अब केपटाउन में 45 दिन बिताने के बाद ये सब भारत लौट रहे हैं। अर्जुन बिजलानी और राहुल वैद्य ने अपना वीडियो साझा किया था जिसमें उन्होंने फ्लाइट लेने से पहले कोविड टेस्ट कराया। जल्द ही शो टीवी पर प्रसारित होगा लेकिन उससे पहले ही हम आपको बता देते हैं कि इस सीजन में टॉप 5 में किन कंटेस्टेंट ने जगह बनाई।

हाल ही में निक्की तंबोली ने बताया था कि वह शो से बाहर हो गई हैं। इसके अलावा अब एक बड़ी खबर आ रही है कि अभिनव शुक्ला टॉप 5 में जगह बनाने में कामयाब नहीं रहे हैं। ट्विटर हैंडल द खबरी के मुताबिक अभिनव बाहर हो चुके हैं साथ ही टॉप 5 कंटेस्टेंट की लिस्ट भी जारी की। 

 


ये हैं टाॅप 5

अभिनव शुक्ला के निकलते ही राहुल वैद्य अर्जुन बिजलानी, वरुण सूद, दिव्यांका त्रिपाठी और विशाल आदित्य सिंह टॉप 5 में पहुंच गए हैं।  हालांकि पहले हफ्ते खबर आई थी कि विशाल आदित्य सिंह खेल से आउट हो गए हैं ऐसे में हो सकता है कि वाइल्ड कार्ड के जरिए फिर से उनकी एंट्री की गई है। हालांकि अभी इस के बारे में कोई ऑफिशयल जानकारी नहीं मिली है। 

Content Writer

Smita Sharma