Khatron Ke Khiladi 11: शो से एलमिनेट हुए अभिनव शुक्ला, राहुल वैद्य समेत इन कंटेस्टेंट ने टॉप 5 में बनाई जगह!
6/21/2021 12:42:37 PM

मुंबई: बाॅलीवुड डायरेक्टर रोहित शेट्टी के रियालिटी शो 'फीयर फैक्टर:खतरों के खिलाड़ी' सीजन 11 की शूटिंग खत्म हो चुकी है। शो की शूटिंग केपटाउन में हो रही थी। इस बार राहुल वैद्य, अर्जुन बिजलानी, श्वेता तिवारी, अभिनव शुक्ला, वरुण सूद, दिव्यांका त्रिपाठी, विशाल आदित्य सिंह, आस्था गिल, सौरभ राज जैन, महक चहल, अनुष्का सेन,सना मकबुल, निक्की तंबोली और वरुण सूद खतरों का सामना करेंगे।
वहीं अब केपटाउन में 45 दिन बिताने के बाद ये सब भारत लौट रहे हैं। अर्जुन बिजलानी और राहुल वैद्य ने अपना वीडियो साझा किया था जिसमें उन्होंने फ्लाइट लेने से पहले कोविड टेस्ट कराया। जल्द ही शो टीवी पर प्रसारित होगा लेकिन उससे पहले ही हम आपको बता देते हैं कि इस सीजन में टॉप 5 में किन कंटेस्टेंट ने जगह बनाई।
हाल ही में निक्की तंबोली ने बताया था कि वह शो से बाहर हो गई हैं। इसके अलावा अब एक बड़ी खबर आ रही है कि अभिनव शुक्ला टॉप 5 में जगह बनाने में कामयाब नहीं रहे हैं। ट्विटर हैंडल द खबरी के मुताबिक अभिनव बाहर हो चुके हैं साथ ही टॉप 5 कंटेस्टेंट की लिस्ट भी जारी की।
Khatron Ke Khiladi Top 5 Contestant !!
— The Khabri (@RealTheKhabri) June 20, 2021
👉Rahul Vaidya
👉Varun Sood
👉Arjun Bijlani
👉Vishal Aditya Singh
👉Divyanka Tripathi
According to you , who is going to win Khatron Ke khiladi 11 ??
ये हैं टाॅप 5
अभिनव शुक्ला के निकलते ही राहुल वैद्य अर्जुन बिजलानी, वरुण सूद, दिव्यांका त्रिपाठी और विशाल आदित्य सिंह टॉप 5 में पहुंच गए हैं। हालांकि पहले हफ्ते खबर आई थी कि विशाल आदित्य सिंह खेल से आउट हो गए हैं ऐसे में हो सकता है कि वाइल्ड कार्ड के जरिए फिर से उनकी एंट्री की गई है। हालांकि अभी इस के बारे में कोई ऑफिशयल जानकारी नहीं मिली है।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
विद्युत विभाग के गोदाम में लगी भीषण आग, कड़ी मशक्कत के बाद पाया गया काबू: करोड़ों के नुकसान का अनुमान

Recommended News

Bihar Train News: पटना से राजगीर के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन, यहां देखें टाइम टेबल

लोकसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा के लिए बसपा प्रमुख मायावती आज पार्टी नेताओं के साथ करेंगी बैठक

NBER रिपोर्टः ढाका दुनिया का सबसे धीमी गति वाला शहर, इस City की स्पीड है सबसे तेज

सेवादल कांग्रेस की रीढ़, दिया जाएगा पूरा मान-सम्मान : प्रतिभा सिंह