Khatron Ke Khiladi 10: स्टंट के दौरान तेजस्वी प्रकाश को आंखों में लगी चोट,तस्वीर शेयर कर कहा- अपने
7/20/2020 12:07:06 PM
मुंबई: रियालिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी 10' की सबसे चुलबुली और दिलेर कंटेस्टेंट तेजस्वी प्रकाश को शो के स्टंट के दौरान ही जबरदस्त चोट लग गई है। शो के सेमी फिनाले वीक से पहले वाले एपिसोड में तेजस्वी घायल हो गई थीं। पानी के अंदर मिरर वाले टास्क में तेजस्वी का एक्सीडेंट हो गया था। जिसकी वजह से उनकी आंख में बहुत ज्यादा चोट आ गई। इसी के बाद से लगातार तेजस्वी का ट्रीटमेंट चल रहा है।
तेजस्वी प्रकाश ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर घायल होने के बाद की तस्वीरें शेयर की हैं। इनमें तेजस्वी की आंख बहुत बुरी तरह से चोटिल दिख रही है। तेजस्वी की आंख में खून जम गया है इसकी वजह से उनकी हालत बेहद खराब हो गई है।
तेजस्वी लगातार डॉक्टर के पास अस्पताल ट्रीटमेंट के लिए जा रही थीं। तेजस्वी प्रकाश को वहां एडमिट भी किया गया और ट्रीटमेंट के बाद ही वो बेहतर भी महसूस कर रही हैं। हालांकि उनकी हालत इतनी अच्छी नहीं थी टास्ट परफॉर्म कर सकें। इसी वजह से तेजस्वी प्रकाश ने बीच में ही खतरों के खिलाड़ी छोड़ दिया है।
बता दें कि तेजस्वी प्रकाश खतरों के खिलाड़ी सीजन 10 की सबसे बेहतरीन परफॉर्म रही हैं। रोहित शेट्टी ने खुद कहा था कि वो तेजस्वी को फाइनलिस्ट मानते हैं। इतना ही नहीं खतरों के खिलाड़ी सीजन 8 के विनर शांतनु माहेश्वरी ने भी तेजस्वी प्रकाश के लिए एक नोट लिखा है।