लाॅकडाउन के बीच ''खतरों के खिलाड़ी 10'' स्टार बलराज स्याल ने इस बाॅलीवुड सिंगर से रचाई गुपचुप शादी

9/6/2020 11:45:34 AM

मुंबई: 'खतरों के खिलाड़ी 10' और 'मुझसे शादी करोगे' जैसे रियलिटी शोज में नजर आए एक्टर और काॅमेडियन बलराज स्याल ने हाल ही में शादी के बंधन में बंध गए हैं। हैरानी की बात ये हैं कि बलराज स्याल ने 7 अगस्त को जालंधर में जिस लड़की से की वह उनके घर से महज 15 मिनट की दूरी पर रहती है। बलराज की दुल्हनिया का नाम दीप्ति तुली और वह एक सिंगर हैं। अपनी शादी की जानकारी खुद बलराज ने दी।

बलराज की शादी की एक तस्वीर सोशल साइट पर काफी वायरल हो रही है। इस तस्वीर में बलराज क्रीम कलर की शेरवानी में हैंडसम दिख रहे हैं। वहीं उनकी दुल्हिना रेंड लंहगे में खूबसूरत लग रही हैं। 

ऐसे हुई मुलाकात 

बॉम्बे टाइम्स से बात करते हुए बलराज स्याल ने बताया-'हम पिछले साल चंडीगढ़ में एक शूटिंग के दौरान मिले थे। मैं इस शो में एंकर था और दीप्ति तुली परफॉर्म करने आईं थीं। पहली नजर में वह मुझे बहुत पसंद आई। वो अक्सर मेरे मैसेजेस का जवाब नहीं देती थीं। शायद तब वो मुझे कुछ खास पसंद नहीं करती थीं।'

तुर्की और ग्रीस की ट्रिप के दौरान हम दोनों की लम्बी लंबी बातें होने लगी जिसके बाद हम दोनों की 2 मुलाकातें भी हुई हैं। अपने जन्मदिन पर मैंने दीप्ति को शादी के लिए प्रपोज किया लेकिन उसने कोई जवाब नहीं दिया। उसके बाद मैं एक टीवी शो की शूटिंग करने चला गया। मेरे वापस आने के बाद दीप्ति तुली ने शादी के लिए हामी भर दी। इसके बाद परिवार ने हम दोनों की कुंडली मिलवाई।'

शादी में शामिल हुए 30 लोग

बलराज स्याल ने कहा- वह लॉकडाउन और कोरोना महामारी के कारण सोशल वेडिंग नहीं चाहते थे। पर अग्नि के सामने फेरे लेने भी जरूरी थे। इसलिए उनके पैरंट्स ने कहा कि वे फ्लाइट रिज्यूम होने पर घर लौट आएं और फिर तब सारे रीति-रिवाजों के साथ धूमधाम से शादी हुई। बलराज ने आगे बताया कि उन्होंने शादी में सिर्फ 30 लोगों को ही बुलाया।


 

Smita Sharma