खालिस्तानी टिप्पणी मामला: आज भी मुंबई पुलिस के सामने पेश नहीं होगी कंगना, मांगा थोड़ा और वक्त

12/22/2021 9:28:05 AM

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत अपनी फिल्मों से ज्यादा विवादित बयानों के कारण खबरों में रहती हैं। कुछ दिन पहले कंगना के  सिख संगठनों ने मुंबई पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। दरअसल, कंगना ने किसान आंदोलनकारियों की तुलना खालिस्तानी आतंकवादियों से की थी जिसके बाद सिख संगठन भड़क गया था और उन्होंने एक्ट्रेस खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। अब इस मामले में कंगना मुंबई पुलिस से पेशी से छूट चाहती हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो कंगना ने मुंबई पुलिस से थोड़ा और समय मांगा है। 

कंगना के खिलाफ दर्ज किए गए मामले में उनके वकील ने कहा- एक्ट्रेस बुधवार को पूछताछ के लिए पेश नहीं हो पाएंगी क्योंकि वह शूटिंग के लिए मुंबई से बाहर हैं। कंगना को बुधवार 22 दिसंबर 2021 को खार पुलिस स्टेशन में बयान दर्ज कराने के लिए पेश होने का आदेश दिया गया था। फिलहाल कंगना की रिक्वेस्ट पर खार पुलिस स्टेशन की तरफ से कोई जवाब नहीं आया है। 

वहीं पिछली सुनवाई के दौरान कोर्ट ने महाराष्ट्र सरकार को कंगना के खिलाफ 25 जनवरी तक कोई दंडात्मक कार्रवाई नहीं करने का आदेश भी दिया था। इससे पहले 13 दिसंबर को  सुनवाई के दौरान बॉम्बे हाई कोर्ट ने उन्हें 22 दिसंबर को मुंबई पुलिस के सामने पेश होने का आदेश दिया था।

इसी साल के 23 नवंबर को कंगना रनौत के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई थी। कंगना के खिलाफ आईपीसी की धारा 295ए के तहत मामला दर्ज किया गया है और इसकी जांच जारी है। सरकार की ओर से कृषि कानूनों को वापस लिए जाने के बाद सोशल मीडिया पर लिखा था-'खालिस्तानी आतंकवादियों ने भले ही आज सरकार की बांह मरोड़ दी हो लेकिन यह नहीं भूलना चाहिए कि एक महिला प्रधानमंत्री ने इन्हें कुचल दिया था। चाहे इसकी वजह से देश को कितना भी कष्ट क्यों न हुआ हो।' 

इससे पहले जब वह पंजाब में थीं तब कीरतपुर में प्रदर्शनकारी किसानों ने उनकी कार को रोक लिया। इन प्रदर्शनकारियों के हाथों में झंडे थे और ये नारेबाजी कर रहे थे। किसानों और कृषि कानूनों को रद्द करने की मांग करने वालों के खिलाफ बयानबाजी के लिए कंगना से माफी की मांग की। तनाव बढ़ता देख भारी पुलिस बल भी बुला लिया गया था लेकिन कोई बात नहीं बमी। आखिरकार करीब दो घंटे कंगना ने माफी मांगी जिसके बाद किसानों ने उन्हें जाने दिया। 

काम की बात रकरें तो कंगना इन दिनों अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स में काफी बिजी हैं। अगले साल तक 'धाकड़', 'तेजस' और टिंकू वेड्स शेरू जैसी फिल्मों में नजर आईं।
 

 

 

 

 

 

Content Writer

Smita Sharma