KGF स्टार यश ने फिल्म में अपनी दाढ़ी को लेकर कहा- ये मेरे लुक का अहम हिस्सा

7/22/2020 2:53:54 PM

नई दिल्ली। सुपरस्टार यश ने 'केजीएफ चैप्टर 1' में अपनी परफॉर्मेंस के लिए खूब सुर्खियां बटोरी थीं और प्रशंसक उन्हें दूसरे चैप्टर में देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे है। फिल्म में यश ने अपनी परफॉर्मेंस के लिए पूरे देश से खूब वाहवाही बटोरी थी। शानदार परफॉर्मेंस के अलावा, दर्शकों को लंबे बालों के साथ उनकी दाढ़ी भी खूब पसंद आई थी जो 70 के दशक में बेहद लोकप्रिय लुक था। क्या आप जानते हैं कि अभिनेता ने अपने किरदार के लिए इस लुक को विशेष रूप से अनुकूलित किया था लेकिन अब यह उनकी पर्सनालिटी का हिस्सा बन गयी है?

दाढ़ी को लेकर कहा ये
एक प्रमुख दैनिक के साथ, एक हालिया इंटरव्यू में, यश ने दाढ़ी के बारे में बात करते हुए कहा kf लगभग 4 साल से अधिक समय हो गया है। केजीएफ से मेरे लुक में दाढ़ी एक महत्वपूर्ण हिस्सा थी क्योंकि इसने मेरे किरदार रॉकी को अधिक इंटेंस बना दिया था। लेकिन अब, यह मेरे व्यक्तित्व का हिस्सा बन गयी है और मुझे यह पसंद है। हालाँकि, दाढ़ी को अच्छी तरह से रखने के लिए अतिरिक्त प्रयास की आवश्यकता होती है, लेकिन मुझे ऐसा करने में कोई दिक्कत नहीं है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

What a way to celebrate one year of KGF Chapter 1! Can’t wait to hear what you have to say... send in those beautiful moments you have experienced with the movie. I’m reading them all! . . ಕೆಜಿಎಫ್ ಚಾಪ್ಟರ್ 1 ಹೇಗೆ ನಿಮ್ಮನ್ನು ವಿಸ್ಮಮಯಗೊಳಿಸ್ತು...? ಈ ಚಿತ್ರದಿಂದ ನೀವು ಹೆಮ್ಮೆ ಪಟ್ಟಂತಹ ಘಟನೆ, ಘಳಿಗೆ ಇದ್ದರೆ ಅದು ಏನು..? ಹಂಚಿಕೊಳ್ಳಿ... ನಿಮ್ಮ ಆ ಅದ್ಭುತ ಘಟನಾವಳಿಗಳನ್ನ, ಆ ನಿಮ್ಮ ಹೆಮ್ಮೆಯ ಕ್ಷಣಗಳನ್ನ ತಿಳಿದುಕೊಳ್ಳೋ ಕುತೂಹಲದಲ್ಲಿ ನಾನು... #TheNameIsYash #KGFChapter1 #1YearForMonsterHitKGF

दिस॰ 21, 2019 को 3:04पूर्वाह्न PST बजे को Yash (@thenameisyash) द्वारा साझा की गई पोस्ट

इंडस्ट्री में पूरे किए 12 साल
केजीएफ स्टार ने हाल ही में इंडस्ट्री में 12 साल पूरे किए हैं। यह एक लंबा सफ़ल सफ़र रहा है और उनका फैनडम इस बात का सबूत है। अभिनेता की डेब्यू फिल्म से ले कर उनकी नवीनतम केजीएफ तक की सफलता का ग्राफ और विभिन्न किरदार, लुक, प्रशंसा व फिल्मों की विविधता के साथ वास्तव में बेहद दिलचस्प रहा है। निस्संदेह, इन सब में सबसे पसंदीदा केजीएफ और रॉकी है।

यदि आप नहीं जानते हैं तो, एक विशेष दस मिनट के दृश्य के लिए, यश ने खुद को छह महीने तक ट्रेनिंग दी थी, जो काम के प्रति उनके लग्न और समर्पण को बयां करता है। ऑन-स्क्रीन परिणाम दर्शकों को आश्चर्यचकित कर देते हैं और वह हर प्रशंसा और सम्मान के हकदार है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

This is how WE do it! #BeardoBoss #BeBeardo @beardo.official

जून 3, 2019 को 11:11अपराह्न PDT बजे को Yash (@thenameisyash) द्वारा साझा की गई पोस्ट

संजय दत्त भी आएंगे नजर
यश के साथ-साथ, के.जी.एफ. चैप्टर 2 में अभिनेता संजय दत्त भी एक विलन की भूमिका में नजर आएंगे और इन दो सितारों को फिल्म में पहली बार स्क्रीन स्पेस साझा करते हुए देखना दिलचस्प होगा। यह फिल्म 2020 में स्क्रीन पर दस्तक देगी और हम एक अन्य दमदार परफॉर्मेंस के साथ यश को पर्दे पर देखने के लिए उत्साहित है।

Chandan