KGF स्टार यश ने फैमिली के साथ सेलिब्रेट किया बर्थडे, नन्हें मुन्नों के साथ केक काट बेहद खुश हुए एक्टर

1/8/2022 5:25:52 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. स्टेज नेम यश के नाम से जाने जाने वाले सुपरस्टार नवीन कुमार गौड़ा का आज बर्थडे है। 8 जनवरी को यश अपना 36वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस अवसर पर सोशल मीडिया पर उनके फैंस और करीबी लगातार उन्हें बर्थडे की शुभकामनाएं दे रहे हैं। इसी बीच एक्टर के बर्थडे सेलिब्रेशन की एक तस्वीर सामने आई हैं, जिसमें वो अपनी फैमिली के साथ जश्न मनाते नजर आ रहे हैं।

 

View this post on Instagram

A post shared by Yash (@thenameisyash)

यश ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीर फैंस के साथ शेयर की है।

 

तस्वीर में देखा जा सकता है कि यश बेटी आयरा और बेटे अथर्व को अपनी गोद में लिए हुए हैं। इसके अलावा उनके बगल में उनकी पत्नी राधिका पंडित खड़े होकर केक कटवा रही हैं। एक्टर के सामने दो खूबसूरत केक रखे हुए हैं। इस तस्वीर में एक साथ एक हैप्पी फैमिली देखने को मिल रही है।


 

View this post on Instagram

A post shared by Radhika Pandit (@iamradhikapandit)


बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीर शेयर करते हुए नवीन गौड़ा ने लिखा, 'जन्मदिन ने मुझे कभी उत्साहित नहीं किया। जो खुशी में चारों ओर देख रहा हूं वो खास तौर पर अपने नन्हें मुन्नों के साथ बिताए वक़्त की है। इस मौके पर मैं अपने हर एक फैन को धन्यवाद देना चाहता हूं। अपने फैंस और वेल विशर्स के प्यार और आशीर्वाद के लिए शुक्रिया। उम्मीद है कि सभी सुरक्षित हैं। ख्याल रखें।'


बता दें, सुपरस्टार यश कन्नड़ सिनेमा के पॉपुलर स्टार्स में से एक हैं। कन्नड़ फिल्मों में दमदार एक्टिंग के चलते उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है।  

  

Content Writer

suman prajapati