केजीएफ स्टार कृष्णा जी राव का निधन, 70 की उम्र में कहा दुनिया को अलविदा

12/8/2022 10:11:33 AM

बॉलीवुड तड़का टीम. मनोरंजन जगत से हाल ही में एक दुखद खबर सामने आई है। साउथ स्टार कृष्णा जी राव अब इस दुनिया में नहीं रहे। एक्टर का 70 साल की उम्र में  निधन हो गया है। कृष्णा जी राव के निधन से इंडस्ट्री के स्टार्स को बड़ा झटका लगा है  और सोशल मीडिया के जरिए उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

 

 

कृष्णा जी राव पिछले काफी समय से उम्र संबंधित बीमारियों से पीड़ित थे। कई दिनों से बेंगलुरु के सीता सर्कल के पास विनायक अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। खराब तबीयत की वजह से कृष्णा आईसीयू में भर्ती थे और इलाज की बीच ही उन्होंने दम तोड़ दिया।

 

कृष्णा जी राव साउथ इंडस्ट्री के जाने-माने एक्टर थे। वो कई बड़ी फिल्मों में नजर आ चुके थे। साल 2018 में रिलीज हुई केजीएफ चैप्टर वन से कृष्णा जी राव भी काफी फेमस हो गए थे। इस फिल्म में उन्होंने अंधे बूढ़े व्यक्ति का रोल निभाया था। केजीएफ के बाद कृष्णा जी राव को करीब 30 फिल्मों में बैक टू बैक काम करते हुए देखा गया था। 
 

Content Writer

suman prajapati