केसरी फिल्म का फर्स्ट पोस्टर हुआ रिलीज, सरदार लुक में फब रहे हैं अक्षय कुमार

9/12/2018 6:26:19 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्म केसरी (Kesari Movie) का पहला पोस्टर रिलीज हो गया है। इसे अक्षय और धर्मा प्रोडक्शन ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है। केसरी मूवी पोस्टर में अक्षय कुमार सरदार लुक में भारी पगड़ी के साथ नजर आ रहे हैं, तो उनके साथ ऐसे ही लड़ाका अंदाज में और भी सरदार द‍िख रहे हैं। बता दें क‍ि इस फ‍िल्‍म को करण जौहर प्रोड्यूस कर रहे हैं। अक्षय के साथ लीड रोल में पर‍िणीति चोपड़ा नजर आएंगी। इस दिन यानी 12 स‍ितंबर को इस पोस्‍टर को जारी करने की एक खास वजह भी है। दरअसल, 1897 में इसी तारीख को ही सारागढ़ी का युद्ध का हुआ था, जब एक आर्मी पोस्‍ट पर ब्र‍िट‍िश सेना के तौर पर 21 सरदार तैनात थे और उन पर 10 हजार अफगानों ने हमला कर द‍िया था। 

 केसरी मूवी पोस्टर इमेज 

 

 

 

इस लड़ाई में टुकड़ी का नेतृत्‍व हवलदार ईशर सिंह ने क‍िया था और सभी लड़ाकों ने भागने के बजाय मौत को गले लगाना बेहतर समझा था। हालांकि, इससे पहले उन्‍होंने अफगानों के पसीने न‍िकाल द‍िए थे। वैसे, इस घटना के दो द‍िन बाद ब्रिट‍िश-भारतीय सेना की एक और टुकड़ी ने इस पोस्‍ट पर दोबारा कब्‍जा जमा ल‍िया था। इसके बाद से स‍िख मिल‍िट्री के जवान हर साल 12 स‍ितंबर को सारागढ़ी डे सेल‍िब्रेट करते हैं। भारतीय सैनिकों को मरणोपरांत ब्रिटिश साम्राज्य की तरफ से बहादुरी का सर्वोच्च पुरस्कार Indian Order of Merit दिया गया। यह पुरस्कार आज के परमवीर चक्र के बराबर होता है। 

 

 

 


वैसे, केसरी की शूटिंग आसान नहीं रही है। इसके शूट के दौरान जहां अक्षय कुमार घायल हो गए थे, वहीं फ‍िल्‍म के सेट पर भी आग लग गई थी। तब शूट के महज 10 द‍िन ही बचे थे। अक्षय कुमार को जब चोट आई थी, तब वह केसरी फिल्म का क्लाइमैक्स शूट कर रहे थे। पहले ये फ‍िल्‍म 2019 में होली के मौके पर रिलीज होनी थी, लेकिन इन वजहों से फ‍िलहाल रिलीज की तारीख तय नहीं है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Konika


Recommended News

Related News