एक और बुरी खबर: मलखान के बाद अब सरथ चंद्रन ने दुनिया को कहा अलविदा,महज 37 की उम्र में एक्टर ने तोड़ा दम

7/30/2022 8:35:50 AM

मुंबई: बी-टाउन से एक के बाद एक बुरी खबर आ रही है। बीते दिनों सीरियल भाबीजी घर हैं के मलखान सिंह यानि एक्टर दीपेश भान का 41 साल की उम्र में निधन हो गया था।फैंस युवा एक्टर के निधन की खबर से अभी तक स्तब्ध हैं।

वहीं अब एक और युवा एक्टर  निधन की खबर आई है। केरल के युवा एक्टर सरथ चंद्रन का निधन हो गया है।  सरथ चंद्रन ने शुक्रवार को 37 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। एक्टर की मौत किस वजह से हुई अभी तक इस बात का पता नहीं चला है लेकिन इस खबर के बाद सिनेमाजगत में सन्नाटा जरूर पसर गया है।

उनके निधन की पुष्टि  एक्टर  एंटनी वर्गीज ने की। उन्होंने 'अंगमाली डायरीज' से सरथ चंद्रन की एक तस्वीर साझा की और लिखा-आरआईपी ब्रदर।

काम की बात करें तो उन्हें फिल्म 'अंगामाली डायरीज' के लिए जाना जाता था। सरथ चंद्रन मलयालम भाषा के एक्टर थे। 'अंगामाली डायरीज' के अलावा उनकी लोकप्रिय फिल्मों में 'कूडे', 'ओरु मैक्सिकन अपराथा' शामिल हैं।


शुक्रवार को इस एक्टर ने भी कहा अलविदा

सरथ चंद्रन ही नहीं 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' फेम एक्ट्रेस केतकी दवे के पति व एक्टर रसिक दवे ने भी 29 जुलाई 2022 की रात को 65 की उम्र में अंतिम सांस ली। रसिक  पिछले दो साल से डायलिसिस पर थे।उनकी किडनी लगातार खराब होती रही और पिछला एक महीना उनके व उनके परिवार के लिए काफी दर्दनाक रहा। 

बता दें कि साल 2022 में कई दिग्गज स्टार्स ने इस दुनिया को अलविदा कहा। लता मंगेशकर, दीपेश भान, बप्पी लहिरी, सिंगर केके और सिद्धू मूसेवाला जैसे सितारों के निधन से फैंस बुरी तरह टूट गए।

Content Writer

Smita Sharma