''केरल की लड़किया गोरी नहीं होती''...यूजर के इस कमेंट पर भड़कीं Adah Sharma, दिया ये जवाब

5/1/2023 11:18:16 AM

नई दिल्ली/टीम डिजिटल।  एक्ट्रेस अदा शर्मा इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म द केरला स्टोरी को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। ट्रेलर रिलीज होने के बाद से उनकी एक्टिंग की खूब सराहना हो रही हैं। इसी बीच, एक यूजर ने केरल की लड़कियों के स्कीन टोन पर सवाल उठाया। जिसका जवाब अदा को कुछ यूं दिया है। 

 

अदा ने यूजर को दिया जवाब
दरअसल, इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट वायरल हो रही है। इस पोस्ट में पुछा गया था कि क्या उन्हें द केरला स्टोरी में अदा की परफोर्मेंस पसंद आई। इस पर एक यूजर ने कमेंट किया- "केरल की लड़कियां इतनी गोरी नहीं होती।" जिसके बाद अदा ने यूजर को रिप्लाई कर जवाब दिया है। उन्होंने लिखा- मैं अदा शर्मा रियल लाइफ में केरल से हूं। मलयाली लड़कियां हैं साईं पल्लवी, नित्या मेनन। हालांकि, इसके बाद एक्ट्रेस ने अपना कमेंट डिलीट कर दिया था। 

 

5 मई को सिनेमाघर में दस्तक देगी फिल्म
बता दें कि, फिल्म द केरला स्टोरी पर कमर्शियली प्रॉफिट के लिए एक सेंसेटिव मुद्दे को सेंसेशनल बनाने का आरोप लगाया गया है। कई लोगों ने तो फिल्म पर बैन लगाने की मांग भी की है। विपुल अमृतलाल शाह द्वारा निर्मित और सुदीप्तो सेन द्वारा निर्देशित ‘द केरला स्टोरी’ 5 मई  2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। 

Content Editor

kahkasha