बिग बी ने की केरल बाढ़ पीड़ितों की मदद, 51 लाख रुपए के साथ दान में दी कुछ खास चीजें

8/23/2018 12:44:53 PM

मुंबई: इस वक़्त राज्य केरल सदी की सबसे ख़राब बाढ़ से ग्रस्त है। ऐसे में देश के कोने-कोने से लोग मदद के लिए हाथ आगे बढ़ा रहे है। वहीं बॉलीवुड सेलेब्स भी अपने हिस्से की मदद करने से पीछे नहीं हट रहे।

हाल ही में अब बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने भी केरल के बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाए हैं। उन्होंने 51 लाख रुपये केरल के मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष में जमा करवाए हैं। इतना ही नहीं अमिताभ अपने से जुड़ी कई चीजें भी दान की हैं। 

खबरों के मुताबिक अमिताभ ने न सिर्फ 51 लाख रुपये के साथ 80 जैकेट्स, 25 पैंट्स, 20 शर्ट्स और स्कार्फ्स हैं। इसके अलावा बिग बी ने तकरीबन 40 जोड़ी जूते भी भिजवाए हैं।

बता दें कि केरल में बाढ़ ग्रस्त लोगों के लिए बॉलीवुड से टीवी स्टार्स ने  अपनी-अपनी तरफ से सहायता राशि मुहैया कराई है। इनमें सुशांत सिंह राजपूत, रणबीर कपूर, ऋषि कपूर समेत कई स्टार्स शामिल हैं। 

Neha