न्यूयॉर्क में स्पॉट हुई केंडल जेनर, व्हाइट शर्ट और ग्रीन पैंट में दिखा फॉर्मल लुक

3/22/2021 5:06:37 PM

मुंबई. हॉलीवुड एक्ट्रेस केंडल जेनर अपने लुक्स को लेकर चर्चा में रहती है। लुक के कारण एक्ट्रेस को अक्सर स्पॉट किया जाता है।

हाल ही में एक्ट्रेस को न्यूयॉर्क में स्पॉट किया गया है। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।


तस्वीरों में केंडल व्हाइट शर्ट एंड ग्रीन पैंट में नजर आ रही है। ऊपर से एक्ट्रेस ने स्वैटर पहना हुआ है। ओपन हेयर्स,शेड्स और फेस मास्क से एक्ट्रेस ने अपने लुक को कम्पलीट किया हुआ है।

एक्ट्रेस इस लुक में काफी जच रही है। फैंस इस तस्वीरों को खूब पसंद कर रहे हैं।


काम की बात करें तो केंडल जेनर को आखिरी बार 'जस्टिन बीबरः सीजन्स' में देखा गया था।

Content Writer

Parminder Kaur