न्यूयाॅर्क में स्पाॅट हुईं केंडल जेनर, पफ्फ जैकेट और लैदर पैंट में दिखीं स्टाइलिश

10/24/2022 1:06:50 PM

मुंबई: हॉलीवुड एक्ट्रेस केंडल जेनर अक्सर अपने लुक्स को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। हाल ही में एक बार फिर उनका स्टाइलिश लुक देखने को मिला। दरअसल, केंडल जैनर को हाल ही मे न्यूयॉर्क में स्पाॅट किया गया। इस दौरान वह अपने दोस्त  संग सड़क किनारे चाॅकलेट खरीदती दिखीं।

लुक की बात करें तो केंडल जेनर ऑरेंज कलर की पफ्फ जैकेट और ब्लैक लैदर पैंट में स्टाइलिश दिखीं। केंडल ने अपने लुक को ब्लैक बैग और ब्लैक शूज के  साथ एक्सेसराइज़ किया।

उन्होंने मिनिमल मेकअप, पिंक बल्श, सोने के झुमके और अगूंठियों से लुक को पूरा किया। फैंस उनके इस लुक को काफी पसंद कर रहे हैं। 


 

Content Writer

Smita Sharma