ब्लेजर ड्रेस में केंडल जेनर का कहर, तस्वीरों में दिखाईं हाॅट लेग्स

9/10/2019 3:26:36 PM

लंदन: हॉलीवुड स्टार केंडल जेनर अपनी लुक्स को लेकर हमेशा ही सुर्खियों में रहती हैं। हाल ही में केंडल की कुछ तस्वीरें सामने आईं हैं। इन तस्वीरों में वह बोल्ड अंदाज में दिख रही हैं। दरअसल, बीती रात केंडल सेंट एन्स वेयरहाउस में हैल्सी के साथ DKNY कंपनी के 30 साल पूरे होने पर रखी पार्टी में पहुंची।

इस दौरान 23 साल की रियलिटी स्टार-मॉडल ब्लैक ब्लेजर ड्रेस में दिखीं। मिनिमल मेकअप और बन उनके लुक को परफेक्ट बना रहे हैं।

इसके साथ उन्होंने ब्लैक लैदर के हाई बील्स शूज कैरी किए थे। हर बार कैमरा को देखकर क्यूट और स्टाइलिश पोज देने वाली केंडल ने मीडिया कैमरा को कई पोज दिए।

बता दें कि केंडल अक्सर अपनी हॉट तस्वीरों को लेकर सुर्खियों में रहती है। सोशल मीडिया पर केंडल की एक झलक पाने के लिए फैंस बेताब रहते है।

23 साल की केंडल बेहद ही हॉट है। वह अक्सर इंस्टा पर अपनी हॉट तस्वीरें शेयर करती रहती है। 

इंस्टाग्राम पर ही केंडल के 102 मिलियन फॉलोवर्स हैं जो हर बार उनके दीदार को तरसते हैं और केंडल भी उनके कभी नाराज नहीं करती हैं। 



 

 




 

 

 

Smita Sharma