बाॅयफ्रेंड का हाथ थाम डिनर करने पहुंची कैंडल जैनर, ऑफ शोल्डर लैदर आउटफिट में फ्लाॅन्ट किया परफेक्ट फिगर

4/25/2021 1:04:49 PM

बाॅयफ्रेंड का हाथ थाम डिनर करने पहुंची कैंडल जैनर, ऑफ शोल्डर लैदर आउटफिट में फ्लाॅन्ट किया परफेक्ट फिगर 


मुंबई: माॅडल किम कर्दाशियन की बहन और एक्ट्रेस केंडल जेनर अपने लुक्स के कारण चर्चा में बनी रहती हैं। केंडल जेनर  किसी भी मौके पर अपने लुक से फैंस को इम्प्रेस करने में कोई कसर नहीं छोड़तीं। हर बार उनका परफेक्ट अंदाज देखने को मिलता है।

PunjabKesari

शनिवार रात एक्ट्रेस को बाॅयफ्रेंड Devin Booker के साथ डिनर डेट पर स्पाॅट किया गया। इस दौरान केंडल जेनर बाॅयफ्रेंड के हाथों में हाथ डाले नजर आईं। लुक की बात करें तो वह ऑफ शोल्डर मस्टर्ड  लैंदर आउटफिट में स्टनिंग दिखीं।  

PunjabKesari

मिनिमल मेकअप,बन उनके लुक को परफेक्ट बना रहा है। इसके साथ उन्होंने पर्स कैरी किया था। वहीं उनका बाॅयफ्रेंड ब्लैक टी-शर्ट, चेक शर्ट और मस्टर्ड ट्राउजर में कूल दिखे। सेफ्टी को ध्यान में रखते हुए कपल ने चेहरे पर मास्क लगा रखा था।

PunjabKesari

केंडल की बाॅयफ्रेंड संग ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। फैंस उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं। 

PunjabKesari

वर्कफ्रंट पर, केंडल जेनर को आखिरी बार ‘जस्टिन बीबरः सीजन्स’ में देखा गया था। केंडल सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर फैंस के साथ अपनी खूबसूरत और बोल्ड तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। 

PunjabKesari

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Smita Sharma


Recommended News

Related News