11वें बच्चे की मां बनने जा रही तीन शादियां रचा चुकी Keke Wyatt, रेड गाउन में बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए फैंस को दी गुड न्यूज

2/22/2022 2:19:02 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. मशहूर R&B सिंगर और एक्ट्रेस Keke Wyatt ने फैंस को एक गुड न्यूज देकर चौंका दिया है। एक्ट्रेस जल्द ही मां बनने वाली हैं, लेकिन चौकाने वाली बात ये है कि केके 11वीं बार मां बनने जा रही हैं। पहले से ही वह 10 बच्चों की मां हैं। एक्ट्रेस ने अपनी प्रेग्नेंसी की जानकारी सोशल मीडिया के जरिए फैंस को दी है, जिसके बाद फैंस उन्हें बधाई देते हुए हैरानी भी जता रहे हैं।
 
 
केके व्याट ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर प्रेग्नेंसी फोटोशूट की एक तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वह रेड गाउन में स्टाइलिश अंदाज में अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'मेरे पति जकारिया डेविड डेरिंग और मैं यह अनाउंस करते हुए गर्व महसूस कर रहे हैं कि व्याट फैमिली में एक और बच्चा आने वाला है। यह 11वां बच्चा होगा।'


इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि एक्ट्रेस अपने वॉम्ब पर बने टैटू को हाथ रख फ्लॉन्ट कर रही हैं। रेड गाउन के साथ ओपन हेयर्स से उन्होंने लुक को कंप्लीट किया है।

 

नेचर के बीच वह अपने गाउन को लहराती हुई तो कभी चेयर पर गाउन फैलाकर बैठी हुई पोज दे रही हैं। फैंस उनकी इन तस्वीरों को खूब लाइक कर रहे हैं।


बता दें, केके व्याट ने साल 2018 में जकारिया डेविड के साथ शादी की थी। इससे पहले उनकी दो बार शादी टूट चुकी थी। केके व्याट ने 18 की उम्र में रोड मैनेजर रहमत मोर्टन से शादी की थी, लेकिन साल 2009 में दोनों का तलाक हो गया था।  रहमत से केके व्याट के 3 बच्चे हुए। उनसे तलाक के बाद एक्ट्रेस ने उसी साल अक्टूबर में बचपन के दोस्त और एक्स-बॉयफ्रेंड जकारिया डेरिंग से शादी की। यह केके व्याट की तीसरी शादी थी। जकारिया से केके व्याट को 2 बच्चे हुए और अब वह एक और यानि 11वें बच्चे मां बनने वाली हैं।

Content Writer

suman prajapati