Happy Family:2 महीने बाद रोशेल ने दिखाया अपनी प्रिसेंस का चेहरा,मम्मी पापा की बाहों में सूकून से सोई दिखी ''जोसेफिन सेक्विएरा''

12/18/2023 12:44:52 PM

मुंबई: कीथ सिकेरा और रोशेल राव इस समय अपनी लाइफ के सबसे खूबसूरत फेज को एंजाॅय कर रहे हैं। कपल की इसी साल पहले बच्चे का पेरेंट्स बना है ऐसे में उनकी खुशी सातवें आसमान पर है। रोशेल ने 1 अक्टूबर को प्यारी सी बेटी को जन्म दिया।

कपल की लाडली अब 2 महीने की हो गई है। ऐसे में अब कपल ने अपनी लाडली के नाम का खुलासा कर दिया है। इसके साथ ही उन्होंने अपनी नन्हीं परी के चेहरे को फैंस के साथ रूबरू करवाया।

कपल ने खूबसूरत वीडियो और कुछ तस्वीरें अपनी इंस्टा शेयर की हैं जिसमें वे अपनी लाडली के साथ पोज दे रहे हैं। कपल ने अपनी नन्हीं परी का नाम जोसेफिन सेक्विएरा रखा है।

लुक की बात करें तो रोशेल ब्लैक कलर की ड्रेस में खूबसूरत लग रही हैं। वहीं कीथ में ब्लैक लुक में हैंडसम लगे।

कपल की नन्हीं परी व्हाइट कपड़े में लिपटी है। जोसेफिन ने सिर पर व्हाइट हेयर बैंड लगाया है। नन्हीं सी बच्ची अपने माता-पिता की गोद में शांति से सोई नजर आ रही हैं।  
 

वीडियो के टाइटल में प्यार करने वाले माता-पिता ने लिखा, "जिस दिन हमने 'आई डू' कहा, यह गाना बजा। हमने सोचा कि हम जानते हैं कि सच्चा प्यार क्या होता है... जब तक हम उससे नहीं मिले! हमारे प्यार का परिचय, जोसेफिन सिकेरा।" फैंस इन तस्वीरों और वीडियोज को काफी पसंद कर रहे हैं। 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Keith Sequeira (@keithsequeira)

Content Writer

Smita Sharma