SEE PICS: बिग बॉस के कंटेस्टेंट रोशेल-कीथ ने तमिलनाडु में गुपचुप तरीके से रचाई शादी

3/5/2018 2:19:31 PM

मुबई: टीवी रियलिटी शो बिग बॉस 9 की एक्स कंटेस्टेंट रह चुके कीथ सिकेरा और रोशेल राव हाल ही में शादी के बंधन में बंध गए हैं। उन्होंने तमिलनाडु के महावलीपुरम में दोनों ने समंदर किनारे सभी रस्मों के साथ शादी की।

कीथ और रोशेल की शादी एक रिसॉर्ट में गुपचुप तरीके से शादी की है। इनकी शादी की तस्वीरें सोशल साइट पर काफी वायरल हो रही हैं। इस मौके पर उनके साथ सिर्फ खास दोस्त और परिवार ही शामिल था।इस दौरान रोशेल व्हाइट कलर का गाउन तो वहीं कीथ ब्लू कलर का ब्लेजर और पैंट पहने हुए नजर आए। 

दोनों की शादी के वेन्यू की सजावट और संगीत का चयन कीथ और रोशेल के पसंद के अनुसार ही रखा गया। रोशेल ने अपनी बहन पलोमा के साथ मिलकर शादी के हर इंतेजाम को देखा। रोशेल और कीथ ने पिछले साल ही सगाई की थी।

बता दें कि कीथ और रोशेल की पहली मुलाकात टीवी के विवादित रिएलिटी शो बिग बॉस के दौरान हुई। शो के निर्माता रोशेल और कीथ की केमेस्ट्री को देखकर उनकी शादी टेलीविजन पर ही करवाना चाहते थे लेकिन रोशेल और कीथ ने ऐसा करने से मना कर दिया था।