कीर्ति सुरेश ने दिखाई दरियादिली, अपकमिंग फिल्म ''दशहरा'' की टीम को बांटे 75 लाख के सोने के सिक्के!
3/21/2023 1:56:52 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्ट्रेस कीर्ति सुरेश जल्द ही फिल्म 'दशहरा' में नजर आएंगी। हाल ही इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया था, जिसे दर्शकों का पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहा है। अपनी अपकमिंग फिल्म को लेकर एक्साइटड कीर्ति सुरेश ने टीम मेंबर्स को 10-10 ग्राम के 130 सोने के सिक्के बांटे हैं, जिसके बाद उनकी खूब चर्चा हो रही है।
आईएएनएस की रिपोर्ट के मुताबिक, कीर्ति सुरेश को लग रहा था कि उन्हें उन लोगों के लिए कुछ स्पेशल करना चाहिए, जिनकी वजह से वह 'दशहरा' में अपने करियर की बेस्ट परफॉर्मेंस दे पाईं। यही नहीं कीर्ति फिल्म के शूट के आखिरी दिन इमोशनल भी हो गईं। तब उन्होंने फिल्म की टीम को सोने के सिक्के बांटने का फैसला किया।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, कीर्ति सुरेश ने फिल्म की टीम को 70-75 लाख के सोने के सिक्के बांट दिए।
बता दें, कीर्ति सुरेश की अपकमिंग फिल्म 'दशहरा' मूल रूप से तेलुगू भाषा की फिल्म है, जिसे पैन इंडिया रिलीज किया जाएगा। फिल्म में कीर्ति वेनेला नाम के किरदार में हैं। फिल्म को श्रीकांत ओडेला ने डायरेक्ट किया है। 'दशहरा' 30 मार्च को रिलीज होगी।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

Ganga dussehra: घर पर इस विधि से करें स्नान, मिलेगा गंगा में डुबकी लगाने का लाभ

Mahesh Navami: महेश नवमी पर शिव जी होंगे प्रसन्न, आज हर इच्छा होगी पूरी

June 2023 Monthly rashifal Libra: जानें, तुला राशि वालों के लिए जून महीने का हाल

कर्नाटक कैबिनेट आवंटन: सिद्धारमैया कैबिनेट में मंत्रियों के बीच हुआ विभागों का बंटवारा, जानें किसे क्या मिला?