बॉक्स ऑफिस पर 'केदारनाथ' का धमाल जारी, 12वें दिन कमाए इतने करोड़

12/19/2018 11:15:03 AM

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत और सारा अली खान की फिल्म केदारनाथ बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर रही है। फिल्म को दर्शकों ने भी खूब पसंद किया है।हाल ही में फिल्म की कमाई के आंकड़े सामने आए हैं। खबरों की मानें तो फिल्म ने 60 करोड़ का कलेक्शन किया है जोकि वाकई शानदार है। जानकारी के लिए बता दें कि फिल्म ने पहले दिन ही 7.25 करोड़ की कमाई की थी। 

विवादों में रही केदारनाथ

सारा और सुशांत ने जमकर फिल्म का प्रमोशन किया। हालांकि फिल्म के साथ विवाद भी जुड़ा है। दरअसल, फिल्म में सारा और सुशांत की लव स्टोरी को लोगों ने लव जिहाद मुद्दे से जोड़ा है। फिल्म में दोनों की स्टोरी के साथ 2013 में केदारनाथ में आई आपदा को भी दिखाया गया है। इसी बात को लेकर लोगों ने अपना  गुस्सा जाहिर किया। हालांकि फिल्म को दर्शकों ने खूब पसंद किया है।

'केदारनाथ' से सारा ने किया डेब्यू

"केदारनाथ" के साथ सारा ने बॉलीवुड में डेब्यू किया है। अभिषेक कपूर द्वारा निर्देशित ये फिल्म 7 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म में सारा की क्यूट और चुलबुली हरकतों को फैंस ने खूब पसंद किया, वहीं उनके दमदार डायलॉग दर्शकों सुन दर्शकों ने उनके अभिनय को खूब सराहा है।

उत्तराखंड बाढ़ के इर्द-गिर्द घूमती है 'केदारनाथ' की कहानी 

'केदारनाथ' की कहानी एक हिन्दू टूरिस्ट (सारा अली खान) और एक मुस्लिम पिट्ठू (सुशांत सिंह राजपूत) की प्रेम कहानी पर आधारित है। केदारनाथ की कहानी साल 2013 में आई उत्तराखंड बाढ़ के इर्द-गिर्द है। जिसमें हजारों लोगों की मौत हो गई थी।  फिल्म में सुशांत सिंह एक गाइड के तौर पर सारा को लेकर भगवान शिव के दर्शन कराने के लिए 14 किलोमीटर का सफर तय करते हैं।

इस फिल्म का निर्देशन अभिषेक कपूर ने किया है। बता दें कि केदारनाथ के बाद अब सारा जल्द ही फिल्म सिंबा में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म को रोहित शेट्टी ने निर्देशित किया है और ये 28 दिसंबर को रिलीज होगी। 

 

 

Neha