KBC 11: आज की जनरेशन पेन का कितना इस्तेमाल करती है जानिए अमिताभ की जुबानी

10/5/2019 8:25:59 AM

मुंबईः टीवी का पॉपुलर शो केबीसी 11 इन दिनों फैंस को काफी पसंद आ रहा है। करोड़ों लोग अमिताभ बच्चन के इस शो का बेसब्री के साथ इंतजार करते हैं। हाल ही में केबीसी में आए कंटेस्टेंट अरुण कुमार पेशे से सरकारी टीचर हैं और गर्ल्स स्कूल में बच्चों को गणित और विज्ञान पढ़ाते हैं। उन्हें ज्ञान बांटना पसंद है। इसके अलावा वे बहुत बोलना भी पसंद करते हैं।

उन्होंने कहा कि अगर वे केबीसी में 7 करोड़ रुपए जीतते हैं तो बच्चों के लिए एक ऐसा स्कूल खोलना चाहेंगे जहां उनका अच्छा विकास हो। शो में पेन को लेकर एक सवाल पूछा गया जिसके बाद इसे लेकर जिक्र छिड़ गया। इसके बाद अमिताभ बच्चन ने बताया कि पेन से आज की जनरेशन किस हद तक ताल्लुक रखती है।

अमिताभ बच्चन ने बताया कि आज कल की जनरेशन पेन के बारे में इतना नहीं समझती। जब हम स्कूल में पढ़ा करते थे तो उस दौरान चौथी कक्षा में हमें पेन से लिखने को मिला था। इस दौरान हमारी खुशी का ठिकाना नहीं था। आजकल के दौर में बच्चे पेन से नहीं लिखते हैं। आज कल केवल खट-खट (कीबोर्ड से टाइप करने पर सुनाई देने वाली ध्वनि) करते हैं।

अमिताभ दरअसल ये बताने की कोशिश कर रहे थे कि पहले लिखने के लिए सबसे बड़ा सोर्स पेन ही थी। मगर आजकल के डिजिटल युग में लिखाई वाले अधिकतर काम की-बोर्ड से ही किए जाते हैं।

Pawan Insha