KBC 12: छत्तीसगढ़ की फूलबासन यादव ने की अमिताभ के शो में शिरकत, 50 लाख जीतने वाली बनीं पहली कंटेस्टेंट

10/24/2020 11:48:07 AM

मुंबई. 'कौन बनेगा करोड़पति 12' शो इन दिनों सुर्खियों में बना हुआ है। लोगों द्वारा शो को काफी पसंद किया जा रहा है। शो का लेटेस्ट करमवीर एपिसोड बेहद शानदार रहा। शो में छत्तीसगढ़ के एक गांव से फूलबासन यादव पहुंची। एक्ट्रेस रेणुका शहाणे ने भी फूलबासन का साथ दिया और गेम को बहुत अच्छे तरीके से खेला। फूलबासन शो में 50 लाख रुपए जीतने में कामयाब रही। इस सीजन 50 लाख जीतने वाली वे पहली कंटेस्टेंट बन गईं।

ये था 50 लाख का सवाल

इनमें से कौन एक पर्यावरणविद थी जिन्हें अपने राज्य हिमाचल प्रदेश में अवैध खनन के खिलाफ लड़ाई लड़ने और जोरदार आवाज उठाने के लिए जाना जाता है?

A- किंकरी देवी

B- दया बाई

C- मानसी प्रधान

D- चुनी कोटल

इस सवाल का सही जवाब था A किंकरी देवी। फूलबासन और रेणुका दोनों ही इस सवाल को लेकर कन्फ्यूज थीं और इन्हें सवाल का जवाब नहीं पता था। उनके पास एक बड़ी लाइफलाइन थी। उन्होंने आस्क द एक्सपर्ट लाइफलाइन का इस्तेमाल किया। एक्सपर्ट सोशल मीडिया में काफी रुचि रखती थीं और उसने इसका सही जवाब दे दिया और फूलबासन 50 लाख जीत गई।


बता दें फूलबासन एक महिला संगठन चलाती हैं जिसमें 2 लाख से भी ज्यादा महिलाएं जुड़ चुकी हैं। इसका उद्देश्य गांव और उसके आसपास के इलाकों में पहरा देना, शराब बंदी और अनुशासन की देख रेख करना है। गुलाबी साड़ी में ये महिलाएं रात में निकलती हैं और इस बात का ध्यान रखती हैं कि गांव में कहीं कुछ गलत तो नही हो रहा। फूलबासन के नेक इरादों और विचारों ने सभी को काफी प्रभावित किया। अमिताभ बच्चन और रेणुका शहाणे भी उनसे काफी प्रसन्न हुए।

Smita Sharma